फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways bus arrangements deteriorated due to route diversion

Bijnor News: रूट डायवर्जन से बिगड़ी रोडवेज बसों की व्यवस्था

Tue, 05 Mar 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 05 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus arrangements deteriorated due to route diversion
बिजनौर। परिवहन निगम के अधिकारी महाशिवरात्रि को लेकर बसों के फेरे बढ़ाने के दावा कर रहे हैं। मगर सोमवार को रूट डायवर्जन होने से रोडवेज बसों की व्यवस्था बिगड़ गई। हरिद्वार के लिए बस नहीं मिलने पर कांवड़ियों ने हंगामा भी किया। मगर निगम के अधिकारियों ने व्यवस्था संभालते हुए बसों को हरिद्वार भेजा।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के लिए शिवभक्तों का हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को बिजनौर से काफी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार गए। मार्गों पर कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने पर रूट भी डायवर्ट भी किया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रूट डायवर्ट होने से रोडवेज बसें जाम फंसी रहीं। वहीं कुछ बसें फाटक बंद से रास्ते में फंसी रहीं। जिससे यात्रियों को बस अड्डे पर काफी देर इंतजार करना पड़ा। हरिद्वार के लिए बस नहीं मिलने पर कांवड़ियों ने बस अड्डे पर हंगामा किया। हंगामा देख अधिकारियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जल्दी ही बसों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। चांदपुर क्षेत्र निवासी कांवड़ियों नीरज, आशीष, कपिल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे से बस अड्डे पर खड़े हैं। मगर उन्हें एक बजे के बाद हरिद्वार के लिए बस उपलब्ध हुई। पूछताछ केंद्र से भी कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन : जिले में रूट डायवर्ट होने से बसें जाम में फंसी रहीं। जिसकी वजह से करीब एक घंटा बसों के संचालन में दिक्कत हुई। शाम चार बजे तक हरिद्वार के लिए 12 रोडवेज बसें भेजी जा चुकी हैं। यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed