फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways ATI suspended for assaulting a female conductor

Bijnor News: महिला परिचालक से मारपीट में रोडवेज के एटीआई निलंबित

Mon, 22 Dec 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways ATI suspended for assaulting a female conductor
नजीबाबाद। रोडवेज डिपो परिसर में महिला परिचालक और सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) के बीच मारपीट प्रकरण में क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद में एटीआई को निलंबित कर दिया। बस चालक का अमरोहा के लिए स्थानांतरण किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोडवेज परिसर में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में नजीबाबाद रोडवेज में कार्यरत संविदा महिला परिचालक लक्ष्मी और क्षेत्रीय परिवर्तन दल बिजनौर के सहायक यातायात निरीक्षक जय गोपाल के बीच मारपीट हुई थी। महिला परिचालक ने उच्चाधिकारियों को एटीआई द्वारा अभद्रता और मारपीट करने की शिकायत की थी। उधर, एटीआई जय गोपाल ने भी बस के चालक गोविंद सिंह व परिचालक पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था, जिसमें महिला परिचालक लक्ष्मी ने उच्चाधिकारियों द्वारा एटीआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद अनुराग यादव ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद रोडवेज के एटीआई जय गोपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बस के चालक गोविंद सिंह को नजीबाबाद से अमरोहा के लिए स्थानांतरित किया। मामले की जांच क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद ने एआरएम मुरादाबाद को सौंपी है। उधर, नजीबाबाद के एआरएम रामप्यारे ने एटीआई के निलंबित होने और बस चालक के स्थानांतरण होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed