फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads of the district colored in saffron, inundated

बिजनौर: केसरिया रंग में रंगी जिले की सड़कें, उमड़ा सैलाब

Sat, 18 Feb 2023 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Roads of the district colored in saffron, inundated
बिजनौर से कांवड लेकर गुजरते भोले के भक्त।
-भगवान भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ ने थामी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

-देर शाम तक मंजिल पूरी कर शिवालयों में पहुंचे कांवड़ियां
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भगवान महाकाल के महापर्व महाशिवरात्रि से एक दिन पहले जिले की सड़कें केसरियां रंग में रंग गईं। शिवभक्तों की आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दिनभर पैदल चलने के बाद देर शाम तक कांवड़ियों के जत्थे अपने अपने शिवालयों तक पहुंच गए।
शुक्रवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। भगवान शिव के जयकारों के साथ शिववक्त अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते रहे। कांवड़ियो की भीड़ होने की वजह से वाहनों की गति भी थम सी गई। बता दें कि शुक्रवार को बिजनौर जनपद के कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे जोकि देर शाम तक अपने अपने शिवालयों में पहुंच गए। उधर तमाम शिवभक्त डाक कांवड़ भी लेकर आए। डाक कांवड़ में बज रहे भजनों पर शिव भक्त झूमते थिरकते आगे बढ़ते रहे। पैरों में घुंघरू बाधें छम छम करते सुनाई पड़ते रहे।
विज्ञापन

भक्ति के संग दिखाई दी देशभक्ति की झलक
शिवभक्तो में भगवान की शिव की आस्था के साथ ही देशभक्ति की भावना भी नजर आई। तमाम भक्तों ने कावंड़ पर तिरंगा भी लगा रखा था। कांवड़ियो की सेवा के लिए हरेवली, भूतपुरी बिरलाफार्म, नगर में पारस पब्लिक स्कूल, शिवमंदिर , बिजलीघर सहित अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर सेवा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
कांवड़ यात्रा में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी एसपी प्रभाकर चौधरी और एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर इंतजामों का जायजा लिया। वहीं, नजीबाबाद नगीना मार्ग भी इन अफसरों ने कांवड़ियों का हालचाल जाना। उधर, एएसपी देहात राम अर्ज और एएसपी पूर्व धर्म सिंह मार्छाल भी अपने अपने क्षेत्र में लगातार नजर बनाए रहे।
भगवान शिव की सुनाई महिमा
अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आचार्य आनंद भूषण ने भगवान शिव की महिमा एवं शिवरात्रि के मनाए जाने का कारण संबंधित प्रेरक प्रसंग एवं बोध कथाएं सुनाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव गोलवलकर गुरुजी की ओर से समाज हित में किए गए कार्यों एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण, जीवन के उच्च आदर्श आदि से संबंधित प्रेरक प्रसंग कनिष्का ने प्रस्तुत किए। रेशू, राखी वर्मा, कार्तिकेय, मुकुल सैनी, पर्व विश्नोई आदि छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में खुशीराम सिंह , कल्याण सिंह , अखिलेश सिंह , राजीव कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार, जितेंद्र वत्सल आदि की सहभागिता रही।

शिविर लगाकर की गई कांवड़ियों की सेवा
अफजलगढ़। हरेवली बिरला फार्म मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा में कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल सहित लगे रहे। उन्होंने कांवड़ियों को पानी की बोतल, फ्रूटी, केला व अंगूर आदि फल वितरित किए। अपराध निरीक्षक आरपी सिंह सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
कांवड़ शिविर का किया उद्घाटन
हल्दौर। शिव मंदिर धर्मशाला में विधायक ओमकुमार व उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शोभा रानी ने कांवड़ सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। वहीं माता काली के मंदिर के निकट पूर्व पालिका चेयरपर्सन सुमन वर्मा व उनके पति सुशील वर्मा ने सेवा शिविर लगाया। अतुल गुप्ता, अतुल मारवाड़ी, हंसराज राजपूत, सुशांत एरन, नरेंद्र कुमार, राजीव मारवाड़ी, अजय नंदन, नितिन मारवाड़ी, जितिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ढाई क्विंटल फूलों से सजा नगीना का बड़ा शिव मंदिर
नगीना में जगह जगह लगे शिविर
फोटो
नगीना। नगीना शहर में कावड़ियों की भारी भीड़ रही। जलाभिषेक का कार्य देखने वाली बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल ने बताया कि मध्य रात्रि 12 बजे से जलाभिषेक का कार्य प्रारंभ हो गया। इस बार बड़ा मंदिर को ढाई कुंतल फूलों व रंग बिरंगी बिजली झालरों से सजाया गया है। पालिका की निवर्तमान चेयरपर्सन ताहिरा बेगम व उनके पुत्र शेख शाहनवाज खलील की तरफ से लगाए शिविर में शिव भक्तों को गर्म दूध पिलाया गया। सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी की ओर से गांधी मूर्ति के निकट स्वागत शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह व सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी ने फीता काटकर किया। बड़े मंदिर के करीब समाजसेवी शेख अजीमूरहमान ने गाजर का हलवा वितरित किया। प्रेम पुस्तकालय के पास समाजसेवी शेख परवेज पाशी, समाजसेवी शलभ गोयल ने सुनारों के बाजार, पंजाबी कॉलोनी के बाहर महिलाओं रजनी जोहर, मीनाक्षी गोयल द्वारा भी स्वागत शिविर लगाया गया।

शिवक्त रवाना हुए
किरतपुर। किरतपुर से शिवभक्त कांवड़ लाने के लिये शुक्रवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जोकि हरिद्वार से जल लेकर शनिवार को किरतपुर में पहुचेंगे। राजीव अग्रवाल, अमित कालरा, शौर्य, रितिक, अंकित, गौरव, मोहित, संजीव आदि अनेकों भक्त रवाना हुए। राम अवतार ने पटका पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed