फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road Safety Week Negligence

खुद नहीं परवाह, पुलिस कराती है नियमों का पालन

Thu, 25 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road Safety Week Negligence
ये कैसा सड़क सुरक्षा सप्ताह। बिजनौर में ना तो इन्हें अपनी परवाह है और नही अपने परिवार की, बाइक पर ब - फोटो : BIJNOR
खुद नहीं परवाह, पुलिस कराती है नियमों का पालन
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क सुरक्षा सप्ताह में एक बार फिर से यातायात नियमों का पालन कराने के लि यातायात पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। लेकिन लोग बेपरवाह होकर दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। गाड़ियों में भी सीट बेल्ट नहीं लगाई जा रही हैं।
जिले में 22 जून से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। यातायात सप्ताह में यातायात के नियमों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन जिले में यातायात के नियमों का अधिकांश लोग पालन नहीं कर रहे हैं। बाइकों पर अब भी बिना हेलमेट के सफर किया जा रहा है। पुलिस के सामने ही ट्रिपल राइडिंग हो रही है। यही हाल चौपहिया वाहनों में देखने को मिलता है। सीट बेल्ट लगाना अधिकतर लोगों को गवारा नहीं है। जबकि इन जरा जरा सी बातों का पालन करके रोज हो रहे हादसों में जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकता है। पुलिस सख्ती करती है तो लोग कुछ दिन नियमों का पालन करते हैं। लोगों को खुद परवाह नहीं है।
विज्ञापन

इन बातों का पालन करें
बाइक चलाते हुए हेलमेट लगाएं।
बाइक पर ट्रिपल राइडिंग न करें।
कार चलाते हुए सीट बेल्ट लगाएं।
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
लिंक मार्ग से मुख्य मार्ग पर आते समय सड़क के दोनों ओर देखें।
जान का समझें महत्व
शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि जनता अपने परिजनों से खुद यातायात नियमों का पालन कराए। बच्चे और बड़े वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। सभी अपनी और दूसरों की जान का महत्व समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed