फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD's Sandesh Rath Yatra reached Bijnor, welcomed

Bijnor News: रालोद की संदेश रथ यात्रा बिजनौर पहुंची, किया स्वागत

Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
RLD's Sandesh Rath Yatra reached Bijnor, welcomed
बिजनौर में बैराज पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद की रथ यात्रा के पदा​धिका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा शनिवार शाम को बिजनौर पहुंची। यात्रा का रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने गंगा बैराज पर स्वागत किया। वहां रालोद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा ने बिजनौर विश्राम किया। रविवार को जनपद में भ्रमण करेगी। यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक एकता और सद्धभावना का संदेश पहुंचाना है।
यात्रा में शामिल रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा को गांव, कस्बों, शहर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। ये यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचार धारा उनका संदेश जन जन तक पहुंचाने में कामयाब हो रही है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा दस दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हुई।
विज्ञापन

रथयात्रा मुजफ्फरनगर से शुक्रताल से होकर जानसठ, मीरापुर होते हुए बिजनौर पहुंची। रविवार को जनपद भ्रमण करेगी। इस अवसर पर दीपक तोमर, संदीप मलिक, अशोक चौधरी, ब्रजवीर चौधरी, शमशाद अंसारी, इमरान कुरैशी, आशुराणा, पूनम चौधरी, विवेक कुमार, सरदार बुद्ध सिंह, गौरव दहिया, संजीव चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed