फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD supremo Chaudhary Jayant Singh will be in Bijnor on June 10 and 11

Bijnor News: बिजनौर जिले में 10 व 11 जून को रहेंगे रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह

Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
RLD supremo Chaudhary Jayant Singh will be in Bijnor on June 10 and 11
बिजनौर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल ने भी पश्चिम से समरसता अभियान शुरु किया है। अभियान के तहत रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह 10 एवं 11 बिजनौर जनपद में रहेंगे। इन दोनों दिन चौधरी जयंत सिंह बिजनौर, चांदपुर, धामपुर, नहटौर समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने बताया कि 10 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह वर्ष 2023 के समरसता अभियान के तहत बिजनौर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि दस जून को पार्टी सुप्रीमो विधानसभा बिजनौर के गांव रायपुर बेरीसाल 11 बजे, फजलपुर में 12 बजे, एक बजे मंडावर, दो बजे इनामपुरा, तीन बजे मुदफरा, चार बजे बेगाबाला कार्यक्रम होंगे। उसके बाद पांच बजे धामपुर, छह बजे नहटौर में कार्यक्रम है।
विज्ञापन

नागेंद्र पंवार ने बताया कि 11 जून को समरसता अभियान के तहत ही चौधरी जयंत सिंह बिजनौर से चांदपुर जाएंगे। उस दिन उनका पहला कार्यक्रम 10 बजे गढ़ी (चक), 11 बजे रावटी, 12 बजे सबदलपुर, रेहरा, एक बजे सीकरी ( खादर), दो बजे रवाना, तीन बजे सबदलपुर तेली, चार बजे अकोंधा, 4.30 बजे हीमपुर बुजुर्ग कार्यक्रम लगा हुआ है। पार्टी पदाधिकारी उनके मार्गों के आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुतुबपुर गढ़ी में करेंगे नुक्कड़ सभा
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 11 रविवार सुबह 10 समरसता अभियान के तहत ग्राम कुतुबपुर गढ़ी फतेहपुर कला पहुंचेंगे। वहां आसपास के गांवों के किसान की नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। युवा नेता विवेक सिंह ने बताया कि उनके आने से किसानों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed