फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD changes alliance, wants to change contenders

Bijnor News: रालोद ने गठबंधन बदला, दावेदार बदलना चाह रहे पाला

Tue, 13 Feb 2024 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
RLD changes alliance, wants to change contenders
- बसपा सांसद रालोद तो सपा नेता बसपा के संपर्क में
विज्ञापन

- बिजनौर सीट रालोद के खाते में जाना हो चुका है लगभग पक्का
- कुछ भाजपा नेताओं ने रालोद से टिकट पाने की जुगत शुरू की
- एक दिन पहले सांसद मलूक नागर रालोद कार्यालय पहुंचे थे
रजनीश त्यागी
बिजनौर। जैसे ही रालोद और भाजपा का गठबंधन पक्का हुआ तो वहीं बिजनौर सीट भी होट सीट हो गई। बिजनौर सीट रालोद के खाते में जाने की मजबूत संभावनाओं के बाद टिकट की कतार में खड़े दावेदारों के समीकरण भी गड़बड़ा गए। ऐसे में रालोद के गठबंधन बदलने के साथ ही टिकट की चाह रखने वाले नेता पाला बदलने की तैयारी में जुट गए हैं। जहां बसपा सांसद मलूक नागर एक दिन पहले ही रालोद दफ्तर पहुंचे थे, वहीं अब सपा से टिकट की मजबूत दावेदार के बसपा के संपर्क में आने की चर्चाएं होने लगी हैं। उधर, भाजपा से भी कुछ दावेदार रालोद से टिकट पाने की जुगत लगा रहे हैं।
बिजनौर की राजनीति में पिछले 15 दिन से बड़ा बदलाव आ गया है। भले ही भाजपा गठबंधन के साथ रालोद को जिले में बिजनौर सीट ही मिल रही हो, लेकिन इसका असर नगीना लोकसभा पर भी होगा। बिजनौर लोकसभा की बात करें तो भाजपा-रालोद के समीकरण ने दावेदारों की गणित बिगाड़ दिया है। सबसे पहले भाजपा के नेता खुद ही टिकट की दौड़ से बाहर होते नजर आ रहे हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इनमें से कुछ दावेदार रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ने की जुगत लगा रहे हैं। उधर, बसपा सांसद मलूक नागर द्वारा भी रालोद से टिकट मांगने की चर्चाएं काफी तेज हो रही हैं। एक दिन पहले ही सांसद मलूक नागर के रालोद कार्यालय जाने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सपा से टिकट मांग रही एक मजबूत महिला नेता के बसपा से संपर्क साध टिकट मांगने की चर्चाएं भी चल रही हैं। ऐेसे में अगले 20 दिन में कुछ नेता बिजनौर सीट पर पाला बदलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


दस दिन में परिस्थिति साफ होने की उम्मीद
बिजनौर सीट को लेकर गर्माई राजनीति के बाद अगले दस दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। उम्मीद है कि जहां भाजपा-रालोद गठबंधन और सीट बंटवारे के बाद दावेदार भी सामने आ जाएंगे। वहीं, बसपा और सपा के दावेदारों के नाम पर भी मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले एक सप्ताह से इस सीट पर लगातार समीकरण बन रहे हैं और दावेदारों के पाला बदल की चर्चाओं से बिगड़ भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद के दावेदार दिल्ली पहुंचे, डाला डेरा
रालोद से टिकट का दावा करने वाले डॉ.नीरज चौधरी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा चुके हैं। जैसे ही बसपा सांसद मलूक नागर के रालोद के संपर्क में आने की चर्चाएं शुरू हुई, तभी से डॉ.नीरज चौधरी ने रालोद के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क साध लिया। इनके अलावा पार्टी के पुराने कार्यकर्ता भी टिकट की लाइन में लग चुके हैं। रालोद नेताओं का कहना है कि जब गठबंधन और बिजनौर सीट पर मुहर लग जाएगी, तो टिकट पर हक भी रालोद के लिए काम करने वालों का ही बनता है।

पार्टी हाईकमान का जो निर्णय होगा, हम सभी साथ हैं : भूपेंद्र बॉबी
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, सभी कार्यकर्ता साथ होंगे। अभी अधिकारिक रूप से उनके पास कोई सूचना नहीं है। उनकी पार्टी से भी कई दावेदार हैं। हमारे सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।


हमारे नेता जो निर्णय लेंगे, वह माना जाएगा: नागेंद्र पंवार
रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि हमारे नेता जो भी फैसला लेंगे, हम सभी उसके साथ होंगे। जिसे भी टिकट दिया जाएगा, उसे चुनाव लड़ाएंगे। सभी किसान और जनता भी उनके निर्णय के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed