फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rising prices of flour, rice and oil have ruined the kitchen budget.

Bijnor News: आटा, चावल और तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा रसोई का बजट

Wed, 27 May 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rising prices of flour, rice and oil have ruined the kitchen budget.
बिजनौर/किरतपुर। बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। खाने-पीने की रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आटा, चावल, सोयाबीन तेल, दाल और बादाम आदि कई खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी आने से हर घर का मासिक खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि डीजल महंगा होने के कारण ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ गया है। मंडियों में माल की आवक प्रभावित होने से खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। बाजार में आटा, चावल और सोयाबीन तेल और दाल आदि किराना के सामान के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। अनाज मंडी के व्यापारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक महीने में चावल के दाम में करीब 20 रुपये प्रति किलो और आटे के दाम लगभग चार रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। सरसों तेल के दाम भी करीब आठ रुपये प्रति लीटर, दाल अरहर के रेट आठ रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि कई ब्रांडेड कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने के बजाय पैकेट का वजन कम कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को कम मात्रा के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गृहिणी स्मिता का कहना है कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जितने सामान में महीने भर का काम चल जाता था, अब उतने में आधा महीना निकालना भी मुश्किल हो रहा है। महंगाई बढ़ने से रसोई का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी रितु अग्रवाल ने बताया कि गैस, आटा, तेल और दाल समेत रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। बच्चों की जरूरतें पूरी करना भी कठिन होता जा रहा है।
किराना व्यापारी ऋतिक ने बताया कि सूखे मेवों के दामों में भी लगातार तेजी बनी हुई है। बादाम के दाम में एक सप्ताह के भीतर करीब 100 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती कीमतों से जहां ग्राहक परेशान हैं, वहीं दुकानदारों को भी बिक्री प्रभावित होने की चिंता सता रही है। बढ़ती महंगाई से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।


लाल मिर्च के दाम 55 रुपये किलो बढ़े

जलीलपुर। किराना के सामान के दाम में एक सप्ताह में काफी बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार को ब्लाॅक जलीलपुर के बाजार में किराना व अन्य सामान बेचने वाले दुकानदारों से बीते सप्ताह की तुलना में दामों की जानकारी ली गई तो किराना व्यापारी शिवम अग्रवाल ने बताया साबुत धनिया 120 से 157 रुपये, सरसों तेल 172 से 182 रुपये, बादाम गिरी 760 से 840 रुपये, लाल मिर्च 200 से 255 रुपये, 80 रुपये बिकने वाला चावल 100 रुपये किलो हो गया है। रंग, पेंट दुकानदार वसीम अहमद ने बताया सभी सामान पर पांच से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़े हैं। 4500 रुपये वाली पेंट की बाल्टी 6200 रुपये, वाल पुट्टी 570 से 620 रुपये की हो गई है। सभी सामान महंगा हुआ है। किराना दुकानदार नईम ने बताया रिफाइंड खाद्य तेल 200 रुपये से 245 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
प्रमुख वस्तुओं के बढ़े दाम
सामग्री दाम पहले दाम अब
ग्लैक्सी चावल 90 रुपये 110 रुपये किलो
आटा 30 रुपये 34 रुपये किलो

बादाम 700 रुपये 820 रुपये किलो

दाल अरहर 92 रुपये 100 रुपये किलो

दाल चना 65 रुपये 72 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed