फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rifle loot Case Bijnor: Khaki robber caught from border, second absconding, rifle recovered in 19 hours

बिजनौर: खाकी का लुटेरा बॉर्डर से दबोचा, दूसरा मैगजीन के साथ फरार,19 घंटे में ही बरामद कर ली राइफल

Thu, 30 Dec 2021 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

बिजनौर में सिपाही के साथ मारपीट कर राइफल लूट कर ले जाने वाले एक बदमाश को दबोच लिया गया है। राइफल लूट की वारदात का पर्दाफाश सिर्फ 19 घंटे में ही पुलिस ने कर दिया।

विज्ञापन
Rifle loot Case Bijnor: Khaki robber caught from border, second absconding, rifle recovered in 19 hours
बदमाशों से भिड़ता ट्रेनी सिपाही ललित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सिपाही के साथ मारपीट कर राइफल लूट कर ले जाने वाले एक बदमाश को दबोच लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर सिपाही की राइफल बरामद कर ली गई, जबकि उसका साथी मैगजीन लेकर फरार है। जिसने पकड़ने के लिए अलग अलग स्थानों पर दबिश जारी है। बदमाशों पर उत्तराखंड में कई अपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम अफजलगढ़ पुलिस, स्वाट और काशीपुर पुलिस ने बदमाश रहमान पुत्र जीशान निवासी मोहल्ला अलीखां कस्बा थाना काशीपुर को दबोच लिया। जिसकी निशानदेही पर राइफल बरामद की गई है। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया गया है। हालांकि पकड़े गए बदमाश का दूसरा साथी हैदर पुत्र सरताज निवासी विजयनगर काशीपुर उत्तराखंड अभी फरार है।
विज्ञापन


हैदर बीस कारतूस से भरी हुई मैगजीन लेकर फरार चल रहा है। जिसे पकड़ने के लिए उत्तराखंड में अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों ही बदमाशों पर उत्तराखंड में पहले से ही चोरी और लूट के कई केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राइफल लूट मामला: एक सिर पर करता रहा वार, दूसरे ने छीनी राइफल, घायल होकर भी बदमाशों से लड़ता रहा सिपाही

19 घंटे में ही बरामद कर ली राइफल
सिपाही और होमगार्ड के साथ मारपीट कर राइफल लूट की वारदात का पर्दाफाश सिर्फ 19 घंटे में ही पुलिस ने कर दिया। जिसके लिए कड़ी मशक्कत की जा रही थी। पुलिस की अलग अलग टीमों ने नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए थे। शुरुआत में बदमाशों के स्थानीय होना माना जा रहा था लेकिन बाद में उत्तराखंड के होने की बात पुख्ता हुई। 

बाइक पर लगा था कार का नंबर
बताया जा रहा है कि बदमाशों की बाइक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। उक्त बाइक के नंबर की पड़ताल की गई तो वह कार का निकला। ऐसे में पुलिस के लिए और भी चुनौती खड़ी हो गई थी। पुलिस नंबर प्लेट की जांच भी कर रही है। 

एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर राइफल भी बरामद हो गई है। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। -डॉ.प्रवीण रंजन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed