फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reward escaped even after being shot

मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल

Sat, 26 Dec 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Reward escaped even after being shot
गोली लगने के बाद भी फरार हुआ इनामी
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर। एसटीएफ उत्तराखंड के साथ मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश कुलदीप घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। एसटीएफ व पुलिस की टीम बदमाश की तलाश में जुटी है। बदमाश कुलदीप का गैंग उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। कुलदीप अपने गैंग के साथ कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

शनिवार शाम चांदपुर पुराना थाना पीर के पास एसटीएफ उत्तराखंड ने कार में सवार बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने एसटीएफ पर गोली चला दी। जवाब में एसटीएफ ने भी गोली चलाई। एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है। बदमाश सिलारा तालाब के पास कच्चे रास्ते पर अपनी कार छोड़कर भागे हैं। कार में कई हथियार मिलने की चर्चा है। एसटीएफ उत्तराखंड के प्रभारी अजय सिंह के मुताबिक ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर निवासी 20 हजार का इनामी कुलदीप सिंह की एसटीएफ को चांदपुर में लोकेशन मिली थी। टीम उसकी तलाश में डेरा डाले हुई थी। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से कुलदीप घायल हुआ है। वह कार छोड़कर फरार हो गया। लखीमपुरखीरी तक उसके गैंग का जाल फैला हुआ है। कुलदीप सिंह पर अपहरण, फिरौती, तीन हत्या समेत कई संगीन अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पैरोल पर बाहर आने के बाद भी वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed