फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revised proposal sought for establishment of three power plants

Bijnor News: तीन बिजलीघरों की स्थापना के लिए मांगा संशोधित प्रस्ताव

Tue, 26 Sep 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Revised proposal sought for establishment of three power plants
स्योहारा, कादराबाद और हरेवली में होनी है एक-एक बिजलीघर की स्थापना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विद्युत वितरण खंड धामपुर द्वितीय में तीन स्थानों पर स्योहारा, कादराबाद और हरेवली में एक-एक बिजलीघर की स्थापना होनी है। सरकार की ओर से मंजूरी भी मिल गई है। मगर, अब निगम की ओर से एक बार फिर से संशोधित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है।
धामपुर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब 375 गांव शामिल है। इन गांव में करीब सवा लाख बिजली उपभोक्ता है। बिजलीघरों की संख्या कम होने से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसलिए निगम की ओर से एक साल पहले तीनों स्थानों पर 10-10 एमवी की क्षमता के बिजलीघराें का निर्माण कराने के आईडीएफएस योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई थी।
विज्ञापन

मगर, अब निगम की ओर से एक बार फिर से संशोधित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है। बकौल एक्सईएन,संशोधित प्रस्ताव भेज दिया गया है।







इन बिजलीघरों की होगी क्षमता वृद्धि


आरडीएफएस योजना के अंतर्गत सहसपुर, मानियावाला और सरकड़ा के बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि होगी। इसके लिए भी निगम की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अभी तक इन बिजलीघरों की क्षमता 10 एमवी की थी, जिसे बढ़ाकर 15 एमवी किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed