फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Retired lawman committed suicide by shooting himself with a licensed gun

Bijnor News: सेवानिवृत्त कानूनगो ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की

Sun, 04 Feb 2024 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Retired lawman committed suicide by shooting himself with a licensed gun
मृतक सेवानिवृत्त कानूनगो रतिराम सिंह,फाइल फोटो
परिजन बाेले, पारिवारिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने नहीं दी तहरीर


संवाद न्यूज एजेंसी



धामपुर (बिजनौर)। स्टेट बैंक कॉलोनी में सेवानिवृत 62 वर्षीय कानूनगो रतिराम ने रविवार सुबह लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पत्नी बिमला देवी ने बताया कि पति रतिराम छह महीने पहले नगीना तहसील से कानूनगो के पद से रिटायर हुए थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्री और दो पुत्र है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। छोटे पुत्र उमेश की साल 2019 में शादी होने के बाद से पति रतिराम तनाव ग्रस्त रहने लगे थे। पुत्र-पुत्रवधू के आपसी मनमुटाव के चलते तलाक हुआ तो और अधिक तनाव में आ गए थे ।
विज्ञापन

शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाया और सो गए। रविवार की सुबह 6:15 बजे उन्होंने घर के दूसरे कक्ष में जाकर लाइसेंसी 12 बोर की दुनाली बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिजन जाग गए। तुरंत उन्हें गंभीर हालत में धामपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मुरादाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





छोटे बेटे के तलाक और हादसे ने ज्यादा दुखी थे रतिराम

धामपुर (बिजनौर)। स्टेट बैंक कॉलोनी में सेवानिवृत 62 वर्षीय कानूनगो रतिराम की आत्महत्या को पुलिस प्रथम दृष्टया अवसाद से ही जोड़कर देख रही है। पुलिस के मुताबिक छोटे बेटे उमेश का अपनी पत्नी से तलाक और फिर गुजरात में हादसे में दाहिना हाथ चले जाने से वे ज्यादा दुखी थे। पिता की मौत से परिवार में शोक है।



परिजनों के मुताबिक छोटे पुत्र उमेश की साल 2019 में शादी होने के बाद से पति रतिराम तनाव ग्रस्त रहने लगे थे। पुत्र-पुत्रवधू के आपसी मनमुटाव के चलते तलाक हुआ तो और अधिक तनाव में आ गए थे । उमेश गुजरात में एक कंपनी में इंजीनियर है। उसका दो महीने पहले गुजरात में ही एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसका दाहिना हाथ चला गया था। अभी भी उनके छोटे बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसकी वजह से ज्यादा दुखी रहने लगे थे।

कोतवाल किशन अवतार के मुताबिक रतिराम मूलत: धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पाडली मांडू के निवासी थे। वह करीब दो दशक पहले से परिवार के साथ स्टेट बैंक कॉलोनी में अपना घर बनाकर रह रहे थे । प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव में ही सेवानिवृत्त कानूनगो द्वारा यह कदम उठाना सामने आया है। परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।





आत्महत्या में प्रयुक्त बंदूक जब्त, फोरेंसिक टीम ने की जांच

धामपुर। सेवानिवृत्त कानूनगो रतिराम आत्महत्या प्रकरण में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि घटना स्थल पर 19 कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। बिजनौर से आई फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच पड़ताल की।






बंदूक जमा हो जाती तो टल सकती थी मौत

धामपुर। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने बताया कि कानूनगो रतिराम तीन दिन पहले शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में उनके बस्ते पर आएं थे। उन्होंने एसडीएम से बात कर उनकी लाइसेंसी बंदूक जमा कराने की बात कही थी। मगर, बंदूक जमा नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed