फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Results of four Zilla Panchayat members declared

चार जिपं सदस्यों का परिणाम घोषित

Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Results of four Zilla Panchayat members declared
चार जिपं सदस्यों का परिणाम घोषित
विज्ञापन

किरतपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों, 88 बीडीसी सदस्यों सहित चार जिला पंचायत सदस्यों के जीतने की घोषणा कर दी गई है। वार्ड 16 में सपा समर्थित प्रत्याशी, वार्ड 18 में भाजपा समर्थित और वार्ड 15 और 17 में आजाद समाज पार्टी समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 15, 16 और 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

जिला पंचायत वार्ड 16 से समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी रजिया परवीन पत्नी मोहम्मद फुरकान एडवोकेट, वार्ड 18 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव मलिक और वार्ड 15 से आजाद समाज पार्टी समर्थित प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड 17 से रमेश चौधरी की पत्नी रमा चौधरी ने जीत दर्ज कराई, उन्होंने आजाद समाज पार्टी ने पहली बार चुनाव में अपना खाता खोला। क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशियों की करारी हार हुई है। सोमवार को किरतपुर क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के विजयी प्रत्याशियों को आरओ सुनील शर्मा ने प्रमाण पत्र दिए। रविवार को शुरू हुई मतगणना सोमवार को अंतिम परिणाम आने के उपरांत समाप्त हो गई। 88 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में पांच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सबसे रोमांचक मुकाबला जिला पंचायत सदस्य पद पर हुआ। वार्ड 18 से हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक संजीव मलिक ने भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ा। उन्होंने शानदार जीत दर्ज कराई। किरतपुर क्षेत्र की चार जिला पंचायत सदस्य सीट में से एक संजीव मलिक ने जीत कर भाजपा की झोली में डाली। वार्ड 15, 16 और 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। ग्राम प्रधानों के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed