फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Respected families of martyrs

शहीदों के परिवारजनों का सम्मान किया

Thu, 27 Jul 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 27 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Respected families of martyrs
बिजनौर में कारगिल विजय दिवस पर रैली निकालते पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।        
विज्ञापन

   
काकरान वाटिका में आयोजित कार्यक्रमों में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कारगिल समेत विभिन्न घटनाओं में शहीद होने वालों में अशोक कुमार नायक ग्राम फीना, मोहम्मद असद रायफलमेन गढ़वाल रेजिमेंट, मनोज कुमार लासनायक ग्राम मुस्सेपुर, अमित सिंह, फिलाई लेफ्टिनेंट, ग्राम अमाननुल्लाह पुर उर्फ गढ़वाला तथा भूदेव सिंह सिपाही ग्राम सिसौना किरतपुर शामिल हैं। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों को आदरपूर्वक सम्मानित किया। विश्वास दिलाया कि शहीदों के परिजनों के साथ पूरा जिला प्रशासन है और उनकी समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करने के लिए तत्पर है। उन्होंने जिले के शहीदों के सम्मान में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद  किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों के अलावा समिति के अध्यक्ष कर्नल हर्ष निधि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नायक वीरेंद्र कुमार बिष्ट, उपाध्यक्ष नायक जितेंद्र कुमार, महासचिव वृक्षराज शर्मा, सचिव कैप्टन ओमप्रकाश सिंह, संरक्षक कैप्टन शिवनाथ सिंह, डॉ. मीना बख्शी, कर्नल ओमकार शर्मा, सीताराम आर्य आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने नगर में विजय रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संस्था नगर कल्याण समिति ने कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक हर्ष निधि, कैप्टन ओमप्रकाश सिंह, शिवनाथ सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर अरविंद शर्मा, मुनेश कुमार, नरेश विश्नोई, मुकुल जैन, भीम सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कर्नल हर्ष निधि ने कहा कि सैनिक सदा ही देश के लिए अपनी जान कुर्बान करते आए है और करते रहेंगे। बदले में सैनिकों को देश की जनता से प्यार और सम्मान चाहिए। डा. मीना बख्शी ने कहा कि उन्हें सेना पर गर्व है, देश की जनता को भी कर्तव्यों को पालन सही प्रकार से करना चाहिए। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, सुमन चौधरी, अशोक निर्दोष, संदीप भटनागर, राजुल त्यागी, शिखा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कृष्णा कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पण से हुआ। निदेशक पवन कुमार ने सरकार से उनके वेतन वृद्धि की मांग की है। प्राचार्या डा. सीमा वश्विास ने कारगिल शहीदों को याद करते हुए युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। शहीद अशोक कुमार के परिवार को सरकार द्वारा किए गए वादों को 18 वर्ष बाद भी पूरा नहीं करने पर दुख व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार, डा. परवेज अहमद खां, शोभित रस्तोगी, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।    

 
जिला बार एसोसिएशन की ओर से जिला बार हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ न्यायाधीश राजीव शर्मा और अध्यक्ष राजीव चौहान ने किया। शिविर में अधिवक्ताओं ने 36 यूनिट रक्तदान किया। दूसरी तरफ, बरूकी के ग्राम राजोपुर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया गया। 
ब्लॉक महामंत्री सौरभ  चौधरी, मनजीत सिंह, गोल्डी गुप्ता, विक्रांत कुमार, लक्की, जोगेंद्र सिंह, सत्यम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed