फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Respect campaign will be a boon to women

नारी का सम्मान अभियान साबित होगा वरदान

Thu, 15 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Respect campaign will be a boon to women
बिजनौर के बैंक्वेट हॉल में नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान संगोष्ठी में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान संगोष्ठी में जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू अमर उजाला की मुहिम को ऐतिहासिक बताया। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नारी सम्मान का यह अभियान महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि नारी सम्मान के लिए यह संगोष्ठी महिलाओं को नई दशा और दिशा प्रदान करेगी। शासन की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही  योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन

बुधवार को नजीबाबाद रोड स्थित कृष्णा बैंक्वट हाल में अमर उजाला की ओर से आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की अवधारणा को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि  अमर उजाला बेटी बचाओ अभियान से लेकर महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका  निभा रहा है। अगली पीढ़ी को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर फोकस करना जरूरी है। अमर उजाला ने शासन की महिला हित की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंच प्रदान किया है। शासन की हौसला पोषण जैसी योजनाओं  के सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में  महिलाओं को एक लाख परिवारों  का मुखिया बनाना, मेधावी-छात्राओं को लैपटॉप देना सतत आगे  बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। 
विज्ञापन

गोष्ठी में एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए शुरू योजनाओं में से डायल 1090 योजना महत्वाकांक्षी योजना साबित हुई है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि उत्पीड़न का डटकर विरोध करें। कॉलेजों में छात्राओं को पावर एंजिल  बनाकर उन्हें आत्म सुरक्षा के  टिप्स दिए जा रहे हें। रानी  लक्ष्मीबाई योजना  की  जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि नारी के बिना पुरुष की  कल्पना अधूरी है। केपीएस बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की छात्राओं में शिवानी गौड़, सोनू, दीक्षा व आयुशी वर्मा  ने कहा कि लैपटॉप योजना ं उनके जीवन में संचार क्रांति लाने वाला कदम रहा। सिबा अंजुम ने कहा कि कौशल विकास योजना से उनका लाइफ स्टाइल बदल गया है। संचालन ब्रजराज शर्मा ने किया। इस मौके पर पीडी हीरालाल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार गोस्वामी, बीएसए संजय कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 

...जीवन में तरंग सी होती हैं बेटियां
अमर उजाला प्रायोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर कॉलेजों की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत गजल व गीत ने समा बांध दिया। केपीएस इंटर  कॉलेज की शिक्षिका छाया गुप्ता का गीत जीवन में तरंग सी होती हैं बेटियां, कण कण में भर देती हैं उमंग बेटियां को उपस्थित लोग आखिर तक गुनगुनाते रहे। इसी कॉलेज की शिक्षिका हुमा जैदी की गजल सुनाया कि याद नहीं       क्या क्या देखा था, सारे मंजर भूल गए, उनकी गलियों से जब गुजरे, अपना घर भी भूल गए लोगों के दिल को छू गई। आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज  की शिक्षिका डॉक्टर रंजना द्वारा बेटी बचाओ का संदेश देने वाला पति-पत्नी  का काव्यात्मक सवाल जवाब देकर लोगों के दिल को जीत लिया। महिलाओं  ने कार्यक्रम की प्रशंसा की


महिलाओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा की
कार्यक्रम में शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन किया गया। महिला महिमा, कुंती, साजिदा, प्रीती आदि का कहना  था कि कार्यक्रम में आकर उन्हें अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। अमर उजाला की ओर से उपलब्ध कराए गए मंच के लिए  उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed