फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolve to make Hindi the language of the people

हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने का संकल्प

Fri, 10 Sep 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make Hindi the language of the people
नजीबाबाद - शिक्षक राम सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने का संकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। हिंदी विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम और देश का गौरव है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में आयोजित ‘हिंदी हैं हम’ कार्यक्रम में यह उद्गार वक्ताओं ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में हिंदी को व्यवहारिक रूप में स्वीकार कर जन-जन की भाषा बनाने का संकल्प लिया गया।
शुक्रवार को आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में हिंदी हैं हम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा.भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मात्र भाषा हिंदी ने आजादी से आज तक राष्ट्रप्रेम, समाज हित और देश को जोड़ने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने राजपुर नवादा निवासी हिंदी गजल के प्रणेता दुष्यंत कुमार की रचनाओं से विश्व में हिंदी को विश्व में पहचान मिलने की बात कही।
विज्ञापन

शिक्षक अभिनव मौर्य ने कहा कि अंग्रेजों की पराधीनता से देश मुक्त हुआ लेकिन हमारे जहन और बोलचाल में अंग्रेजी के शब्द आज भी हावी हैं। कारोबारी प्रतिष्ठानों के नामों में अंग्रेजी शब्दों का दुर्भाग्य रूप से प्रयोग होता है। उन्होंने जन-जन की भाषा है हिंदी, भारत की आशा है हिंदी के माध्यम से हिंदी को राष्ट्र की गौरवमयी भाषा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका वंदना त्यागी का कहना है कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसके माध्यम से मन के भाव सहजता से व्यक्त किए जाते हैं। हिंदी पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सहजता से समझाने और अभिव्यक्ति की सरल भाषा है।
हिंदी शिक्षक राम सिंह ने अंग्रेजी भाषा का मोह त्यागकर मात्र भाषा हिंदी को व्यवहारिक रूप में स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की पहचान है। हिंदी के अभिनव विकास के माध्यम से ही हम अपने राष्ट्र की संस्कृति को संरक्षित रख सकते हैं।
शिक्षक मोहित वर्मा, तेजपला सिंह की उपस्थिति में आयोजित हिंदी हैं हम संगोष्ठी में कक्षा नौ के छात्र यशराज ने कहा कि हिंदी ने विद्यार्थियों को शिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में नई आशा और ऊर्जा दी है। हिंदी आमजन की भाषा है।

संगोष्ठी के अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान को हिंदी के अभिनव विकास की दृष्टि से अहम बताते हुए हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने और व्यवहारिक रूप में स्वीकार करने का संकल्प लिया।

नजीबाबाद - शिक्षक अभिनव मौर्य।

नजीबाबाद - शिक्षक अभिनव मौर्य।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - छात्र यशराज।

नजीबाबाद - छात्र यशराज।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में हिंदी हैं हम कार्यक्रम में बोलते प्रधानाचार्य डा.भूपेंद्र सिंह।

नजीबाबाद में हिंदी हैं हम कार्यक्रम में बोलते प्रधानाचार्य डा.भूपेंद्र सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में हिंदी हैं हम कार्यक्रम में बोलतीं शिक्षिका वंदना त्यागी।

नजीबाबाद में हिंदी हैं हम कार्यक्रम में बोलतीं शिक्षिका वंदना त्यागी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में अमर उजाला के हिंदी हैं हम कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।

नजीबाबाद में अमर उजाला के हिंदी हैं हम कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed