फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Research centers will be built in all degree colleges

सभी डिग्री कॉलेजों में बनेेंगे शोध केंद्र

Tue, 14 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Research centers will be built in all degree colleges
सभी डिग्री कॉलेजों में बनेेंगे शोध केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। अब तक जिन डिग्री कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट होता था, वहीं शोध केंद्र होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी डिग्री कॉलेजों में शोध केंद्र बनाने का फैसला किया है। इससे अधिक परीक्षार्थी पीएचडी कर सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय ने देश विदेश के छात्रों को पार्ट टाइम पीएचडी कराने को भी स्वीकृति दे दी है। शोधकर्ता शिक्षकों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के नियम को समाप्त कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में छात्र हित में कई फैसले लिए गए हैं। बताया कि अब विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में शोध केंद्र बनेगा। अब तक वहीं कालेज शोध केंद्र होता था जहां पर पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट होता है
विज्ञापन

बताया कि शोध केंद्र सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कालेज तथा स्वपोषित डिग्री कालेज होंगे। इससे छात्रों को अधिक संख्या में पीएचडी करने का मौका मिलेगा। जिले में एक राजकीय, छह अशासकीय सहायता प्राप्त, तथा 101 स्वपोषित डिग्री कालेज है। इस फैसले के बाद सभी कालेज तथा डिपार्टमेंट को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी छात्र भी कर सकेंगे पीएचडी
डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण फैसले में विदेशी छात्रों को भी पीएचडी करने का मौका मिलेगा। बताया कि देश व विदेश में रहने वाले पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे। फैसले से पीएचडी में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ेगी।
शिक्षकों के लिए पीएचडी रजिस्ट्रेशन फीस समाप्त
विश्वविद्यालय ने शोध कार्य के लिए प्रति शिक्षक 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के नियम को समाप्त कर दिया है। अब कोई भी शिक्षक योग्यता के अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन बिना किसी फीस के विश्वविद्यालय पोर्टल पर करा सकेगा। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष व वर्धमान कालेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार तथा वर्धमान कालेज शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एस के जोशी ने फैसले का स्वागत किया है। कहा कि रुटा रजिस्ट्रेशन फीस समाप्त करने की लगातार मांग कर रहा था।

संघटक महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर होने की आस
जिले में मंडावर के पास मीरापुर बांगर में संचालित डिग्री कॉलेज रूहेलखंड विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज है। अब कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर होने की आस जगी है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अमित सिंह ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परिसर के कर्मचारी व शिक्षक नियुक्त किए जाने के उत्तर प्रदेश शासन के प्रस्ताव को कार्य परिषद ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed