फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against six including husband

पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six including husband
पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता के संग देवर ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में देकर बताया कि उसकी बहन की शादी दो साल पहले गांव अकबरपुर तिगरी के शाहिद पुत्र रशीद उर्फ मोटा के साथ की गई थी। शादी में 12 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बहन का बार-बार उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। उसकी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप लगाया कि उसका देवर बहन पर बुरी नजर रखता था। जिसके चलते उसने उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया और डरा धमका कर उससे दुष्कर्म करता रहा। 16 मई को हत्या के इरादे से उसका गला दबा दिया। उसकी बहन को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed