{"_id":"5f19d3c08ebc3e639e0b5178","slug":"report-filed-against-seven-people-bijnor-news-mrt492712569","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
नहटौर। सरकारी कार्य में बांधा डालने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका ईओ ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पालिका व कुछ लोगों के बीच पर भूमि कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा है।
नहटौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मदेव का आरोप है कि गांगन नदी के पास करीब चार बीघा भूमि पर विगत 13 जुलाई को राजस्व विभाग की टीम व पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाया गया था। उक्त भूमि का चयन डंपिंग हाउस के लिए किया गया है। अवैध कब्जा धारक दोबारा से उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मेढ़ आदि लगा ली। 16 जुलाई को उक्त भूमि पर कूड़ा डालने गए कर्मचारियों के कार्य में अवरोध पैदा करते हुए कूड़ा नहीं डालने दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को दी। सरकारी कार्य में लगातार बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मनोज कुमार, घनश्याम, रामकली, सोनू, मोनू, ओमवती, वीरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि सात लोगों के खिलाफ बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।