फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against seven named and 40 unknown for jamming protest against murder

Bijnor News: हत्या के विरोध में जाम लगाना में सात नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed against seven named and 40 unknown for jamming protest against murder
चांदपुर। चार दिन पूर्व हुई अंकित सैनी की हत्या के विरोध में रोड पर जाम लगाना लोगों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए करीब 30-40 लोगों के खिलाफ अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बुधवार को मोहल्ला गोकुलनगर निवासी मोबाइल दुकान संचालक अंकित सैनी 22 वर्ष पुत्र संजय सैनी की पैसे के लेनदेन को लेकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अंकित के शव मोहल्ले के ही मुकेश की दुकान से बरामद किया था। आक्रोशित भीड़ ने मुकेश को भी पीट पीटकर घायल कर दिया था। हत्यारोपी के मकान पर भी हंगामा किया था। उसके बाद चांदपुर थाना चौराहे पर हंगामा कर बिजनौर बदायूं मार्ग पर जाम लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चल रही विधिक कार्रवाई के दौरान लोगों के बिजनौर धनौरा रोड पर जाम लगाने के मामले में कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा ने प्रमोद कुमार सूर्या, आलोक चौहान, पवन कुमार, विनोद, अनिल कुमार, विजेंद्र उर्फ फाइटर, सुभाष निवासीगण मोहल्ला गोकुलनगर व अन्य 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed