{"_id":"62eebaf5f63d15070241187f","slug":"report-filed-against-in-laws-on-father-s-tahrir-nazibabad-news-mrt600163751","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव मो.ताहरपुर निवासी जसपाल सिंह की विवाहिता पुत्री मंदीप कौर द्वारा पति के प्रताड़ित करने से आत्महत्या मामले में पिता ने सास, ससुर एवं देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील के गांव मो.ताहरपुर निवासी जसपाल सिंह की पुत्री मंदीप कौर का विवाह आठ वर्ष पूर्व तहसील के ही गांव मथुरापुरमोर निवासी मुख्तियार सिंह के पुत्र रनजोत वीर सिंह से हुआ था। कुछ वर्षों से मंदीप कौर अपने पति रनजोतवीर सिंह के साथ वर्ष 2018 से न्यूयार्क के रिचमैंट हिल में रह रही थी। विगत एक अगस्त 2022 को मंदीप ने न्यूयार्क में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले माता-पिता के नाम वीडियो जारी किया गया।
मंदीप कौर के पिता जसपाल सिंह ने पुत्री की मौत प्रकरण में नजीबाबाद थाने में उसके ससुर मुख्तियार सिंह, सास कुलदीप राज कौर, देवर जसवीर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जसपाल सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे 25 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। पति रनजोतवीर सिंह षड्यंत्र के तहत मंदीप कौर को कुछ समय पूर्व टूरिस्ट वीजा पर न्यूयार्क ले गया। वहां उसकी दूसरी पुत्री हुई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में भी पति मंदीप कौर को लाखों रुपये परिवार से दिलाने का दबाव देकर मारपीट करता रहा। परेशान होकर मंदीप कौर ने आत्महत्या से पूर्व वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने मंदीप कौर के पिता जसवीर सिंह की तहरीर पर सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की खबर मिलने के बाद से आरोपी परिवार के सदस्य गांव से फरार हैं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना न्यूयार्क की है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मंदीप को एक नजर देखना चाहते हैं परिजन
मंदीप कौर के परिजन न्यूयार्क से उसकी बेटी का शव भारत भेजे जाने की प्रतीक्षा में हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद न्यूयार्क में पति रनजोतवीर सिंह को हिरासत में लिया जा चुका है। मंदीप कौर के पिता जसपाल सिंह और परिजन पिछले आठ वर्षों से दहेज उत्पीड़न को लेकर पुत्री के प्रताड़ना के दोषी उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।