{"_id":"648f4d26eb5c4488150602c8","slug":"report-filed-against-former-manager-of-indian-bank-branch-bijnor-news-c-14-1-mbd1011-252628-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: इंडियन बैंक शाखा के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: इंडियन बैंक शाखा के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। इंडियन बैंक की शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने आगरा निवासी पूर्व प्रबंधक सचिन कुमार के खिलाफ एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि गबन और पद के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। विजिलेंस और बैंक की जोनल टीम ने रविवार को भी रिकॉर्ड खंगाले।
गुरुद्वारा परिसर में स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पूर्व प्रबंधक सचिन कुमार पर किसान क्रेडिट कार्ड की आड़ में एक करोड़ रुपये गबन का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि जांच में घोटाले की राशि कई करोड़ रुपये हो सकती है।
थाना पुलिस के मुताबिक पश्चिमपुरी सिकंदरा न्यू ज्योति आगरा निवासी पूर्व प्रबंधक सचिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विस्तृत रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।