फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against doctor for negligence in treatment

Bijnor News: इलाज में लापरवाही बरतने पर चिकित्सक सहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Report filed against doctor for negligence in treatment
आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नकद रुपये लेने का भी आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। पुलिस ने अस्पताल द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नकद रुपये जमा कराने पर चिकित्सक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी मोहम्मद जाहिद ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पत्नी को पेट की बीमारी के चलते एम पारस हेल्थ केयर में दिखाया था। चिकित्सक ने कुछ टेस्ट के बाद पेट का आपरेशन करने की बात कही थी। उसके पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उससे 35 हजार रुपये नकद जमा करा लिए गए। आपरेशन के बाद भी उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर मुरादाबाद के ऐसे अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

मुरादाबाद अस्पताल में भी उससे 25 हजार रुपये जमा करा लिए गए। मुरादाबाद के इलाज से भी उसकी पत्नी को आराम नहीं मिला। इसके बाद बिजनौर के एक अस्पताल में दिखाया, जहां दोबारा आपरेशन करने के बाद उसकी पत्नी को आराम मिला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एम पारस हेल्थ केयर चांदपुर के प्रबंधक डॉ. रिजवान इलाही, एशियन अस्पताल बिजनौर की डॉ. शबनम निजाम, ऐम पारस हेल्थ के पार्टनर मोहम्मद हाजी इरशाद, पार्टनर समर इलाही, डॉ. नमरा कमर, डॉ. नाजरीन, डॉ. उमेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed