फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report against the inspector, suspended

दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, निलंबित किया

Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Report against the inspector, suspended
बिजनौर। कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति को जबरन कार में डालकर नगीना थाने में रखने वाले दरोगा रोहित शर्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के क्षेत्र के गांव अगरी निवासी रावेंद्र के मुताबिक 24 सितंबर को वह अपने दोस्त हेमेंद्र के साथ बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड से जजी की तरफ पैदल जा रहा था। कुंदन अस्पताल के पास पीछे से आई गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उसे गाड़ी में डाल लिया और नगीना थाने ले गए। गाड़ी में सवार लोगों में नगीना थाने में तैनात दरोगा रोहित शर्मा सादे कपड़ों में था। दरोगा ने उसके साथ मारपीट की और जेब से बीस हजार रुपये भी निकाल लिए। 24 सितंबर को दिन में साढ़ेे तीन बजे दरोगा रोहित उसे बिजनौर से उठाकर ले गया था। 25 सितंबर की सुबह तक नगीना थाने में रखा। परिजनों के गुुहार करने व अधिकारियों से शिकायत करने पर उसे छोड़ा गया। रावेंद्र ने दरोगा की भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो रावेंद्र कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने शहर कोतवाली पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। बुधवार को शहर कोतवाली में दरोगा रोहित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दरोगा रोहित शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed