फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Repair of ruined houses of Irrigation Department started

Bijnor News: सिंचाई विभाग के खंडहर हो चुके आवासों की मरम्मत शुरू

Wed, 01 May 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Repair of ruined houses of Irrigation Department started
बिजनाैर, धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर की ओर से सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी में बने सरकारी आवासों की मरम्मत का कार्य 59 साल के बाद हो रहा है। 1965 में कालागढ़ में राम गंगा बांध का निर्माण हुआ था। तब उस समय धामपुर में सिंचाई विभाग की ओर से कर्मचारियों के रहने के लिए ए,बी, सी और डी श्रेणी के अलग-अलग वर्ग में आवासों का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि काॅलोनी में निरंतर सड़कों के ऊंचा उठने और कई दशकों से खंडहर में तब्दील हो चुके इन आवासों की मरम्मत न होने से इनमें परिवार के साथ रह रहे कर्मियों को परेशानी हो रही है। शासन से धन की स्वीकृति होने पर 59 साल के बाद इन आवासों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि वर्षाकाल से पहले इन आवासों को तैयार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले की तरह से उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन


- फर्श नीचा होने से बारिश में होती है दिक्कत
अधिकारियों का कहना है कि हल्की सी बारिश होने और आवासों का फर्श नीचा होने से कर्मियों को दिक्क्त हो रही थी। कॉलोनी में चार प्रकार के आवास हैं। इनमें ए, बी, सी और डी टाइप शामिल है। सभी की विभाग की ओर से मरम्मत कराई जानी है। इनकी मरम्मत पर लाखों रुपये की लागत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जमीन का मिलान अभियान शुरू

अधिशासी अभियंता का कहना है कि विभाग की ओर से विभाग की सरकारी जमीन को रिकाॅर्ड के अनुरूप सुरक्षित करने के लिए मिलान अभियान शुरू कर दिया गया है। जिन लोगों की ओर से जमीन पर अवैध कब्जे हैं। उन्हें हिदायत दी है कि वह तुरंत खाली कर दें। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। किसी के भी अवैध कब्जों को नहीं रहने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed