फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Renu became the manager and Sunil became the vice president of SBD College

Bijnor News: रेनू प्रबंधक और सुनील बने एसबीडी कॉलेज के उपाध्यक्ष

Tue, 24 Dec 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Renu became the manager and Sunil became the vice president of SBD College
बिजनौर, धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय की तीन वर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। 25 साल के बाद रेनू गोयल प्रबंधक और सुनील कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। प्रबंध कार्यकारिणी की पूरी कैबिनेट एकल पर्चा होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोषाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर एकल नामांकन दर्ज हुआ था। कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र अग्रवाल और उनके पौत्र नलिन अग्रवाल ने नामांकन जमा किया गया था। सोमवार को नाम वापसी के दौरान पौत्र नलिन ने कोषाध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया। जिस कारण सभी पदों पर एकल नामांकन होने पर कॉलेज की प्रशासक उप जिलाधिकारी रितु रानी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी। उपमंत्री अजय माहेश्वरी बने हैं।
विज्ञापन

दस सदस्यों में निशांत अग्रवाल, गोपाल मोहन, मनोज बंसल, सुधीर अग्रवाल, हरीश कुमार, राजीव अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, विकास कुमार, उमा देवी आदि निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के पूर्व प्राचार्य एके मित्तल पर्यवेक्षक और नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस दौरान कॉलेज के मुख्य गेट पर सोमवार को भी बैरिकेडिंग लगी रही और शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जल्द ही प्रबंधकीय कार्यकारिणी के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल कॉलेज की नवनिर्वाचित प्रबंधकीय कार्यकारिणी एवं सदस्यों की मीटिंग लेंगे। जिसकी तिथि बाद में घोषित होगी। इसके बारे में सभी को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed