‘मंडी समिति से पॉलिथीन और अतिक्रमण हटाएं’
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी का एसडीएम संगीता ने औचक निरीक्षण किया। मंडी परिसर में पॉलिथीन और अतिक्रमण देखकर एसडीएम ने लोगों को फटकार लगाई। उन्होंने पॉलिथीन का इस्तेमाल करने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम संगीता ने कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जताई। कहा कि शनिवार तक अतिक्रमण नहीं हटवाए जाने पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों से ही जेसीबी आदि का खर्च वसूलने की बात कही। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने और मंडी समिति में पुलिस द्वार जब्त किए गए वाहनों को हटवाकर अन्य स्थान पर खड़े करवाने के निर्देश दिए। आढ़तियों ने मंडी परिसर में बंदरों और आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान की शिकायत एसडीएम से निस्तारण की मांग की। मंडी समिति सचिव संभव तोमर ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कई दिन पूर्व नोटिस जारी किए गए हैं। इस अवसर इस अवसर शिवशंकर यादव, संजीव कौशिक, सलीम अहमद, विजेंद्र, अनूप सिंह, राजेंद्र, हफीज, हाजी अय्यूब, गोपाल सिंह, मनीराम, शहनवाज, जावेद, हाजी ताहिर, फईम अहमद आदि उपस्थित रहे।