फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remembered the martyrdom of Hazrat Imam Hussain and his companions

Bijnor News: हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत याद की

Thu, 11 Jul 2024 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Remembered the martyrdom of Hazrat Imam Hussain and his companions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर। गांव छजुपुरा सादात में नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत याद की गई। अशरा ए मुहर्रम के तीसरे दिन की पहली मजलिस दरगाहे फातेमा जैहरा और दूसरी मजलिस इमाम बारगाह में आयोजित हुई। मजलिसों को जाकिर मोहम्मद रजा और मौलाना मेहंदी अब्बास जैदी ने संबोधित किया।
मौलाना मेहंदी अब्बास ने कहा कि मुहर्रम महीने की दो तारीख 61 हिजरी को इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ कर्बला में थे। वह एक हफ्ते तक यजीद की फौज को अमन के राह पर चलने के लिए समझाते रहे। मगर, फौज अपने खलीफा के हुक्म पर अमल करने के लिए अड़ी रही। इसके बाद हजरत इमाम हुसैन ने कहा ‘तुम मुझे एक रात की मोहलत दो, ताकि मैं अल्लाह की इबादत कर सकूं’। इस रात को ही आशूरा की रात कहा जाता है।
विज्ञापन


अगली सुबह खूनी जंग हुई, जिसमें यजीद की 80 हजार फौज के सामने इमाम हुसैन के 72 जानिसारों ने जैसी जंग लड़ी, उसका मुरीद उनकी दुश्मन फौज भी हो गई। इमाम हुसैन ने अपने नाना और अपने बाबा के सिखाए हुए ईमान का दामन मजबूती से पकड़े रखा। उनके कई साथी और परिवार के सदस्य शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम के दिन तक हुसैन अपने भाइयों और साथियों की मैय्यत को दफनाते रहे। लड़ते हुए जब नमाज का वक्त करीब आ गया, तो उन्होंने दुश्मन फौज से अस्र की नमाज अदा करने का वक्त मांगा। जब इमाम हुसैन सजदे में झुके तो दुश्मन ने धोखे से उन पर वार कर उन्हें शहीद कर दिया। मक्का में इमाम हुसैन की शहादत की खबर फैली तो हर तरफ मातम छा गया। यही वह तारीखी वाकया है, जिसने इस्लाम की नई सुबह को परवान चढ़ाया।


मजलिसों में सोजखानी मोहम्मद रजा, मोहम्मद अब्बास, नायाब हैदर, मोहम्मद आलम, रोशन अब्बास, कलीम हैदर, जरी अब्बास, सफदर अब्बास आदि ने की। पेशखानी मौहम्मद रजा और नौहेखानी मोहम्मद रजा, सफदर अब्बास, रोशन अब्बास, अम्मार जैदी, कासिफ जैदी ने की। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी शाही वास्ती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed