फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remedial education will remove the weakness of studies

Bijnor News: बिजनौर - उपचारात्मक शिक्षा से दूर होगी पढ़ाई की कमजोरी

Tue, 17 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Remedial education will remove the weakness of studies
-जिले के लाल श्रेणी में 170 परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के 170 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई में फिसड्डी होने पर उन्हें लाल श्रेणी में रखा गया है। पढ़ाई में कमजोर इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को होशियार बनाया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग उपचारात्मक शिक्षा का सहारा लेगा।
गत दिसंबर माह में सरकारी विद्यालयों में नेट अर्थात निपुण असेसमेंट परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यालयों को हरी, पीली, लाल श्रेणी में रखा गया। विभाग की ओर से पीली और लाल श्रेणी वाले विद्यालयों पर विशेष नजर है। इस संबंध में हालही में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने शिक्षकों की बैठक लेकर चर्चा की थी। बेसिक शिक्षा विभाग इन विद्यालयों को लाल श्रेणी से उभारने के लिए उपचारात्मक शिक्षा का सहारा लेगा। ऐसे विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में होशियार बनाने के लिए अतिरिक्त पढ़ाया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नियमित उपस्थिति बनाने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। शिक्षक- अभिभावकों की मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

141 विद्यालयों ने स्वयं को किया निपुण घोषित
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि जनपद के 141 विद्यालयों ने अपने को स्वयं निपुण घोषित कर दिया है। डीएलएड के प्रशिक्षु इन निपुण विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षा का स्तर का आकलन करेंगे। अपनी आख्या डायट प्राचार्य को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
जनपद के लाल श्रेणी में आए 170 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कमजोरी को दूर किया जाएगा। उपचारात्मक शिक्षा के तहत इन्हें पढ़ाकर होशियार किया जाएगा।
-जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed