फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rehearsal in 27 government hospitals in the district

जिले में 27 सरकारी अस्पतालों में हुआ पूर्वाभ्यास

Tue, 12 Jan 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rehearsal in 27 government hospitals in the district
नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोराना वैक्सीन पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते सीडीओ केप? - फोटो : BIJNOR
जिले में 27 सरकारी अस्पतालों में हुआ पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल, हौसला पोषण केंद्र, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, महिला अस्पताल के नए और पुराने भवन सहित जिले भर के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 27 सरकारी अस्पतालों में कोवैक्सीन का दूसरी बार पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान मुरादाबाद से आए संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक प्रभाकर बंधू, सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला सर्विलांस अधिकारी एसके निगम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने सीएमओ कार्यालय से वैक्सीन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सोमवार को जिला अस्पताल सहित जनपद के अन्य 27 सरकारी अस्पतालों में 51 सत्र में कोवैक्सीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने सुबह लगभग साढ़े दस बजे जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर वहां पर की गई तैयारियों का जायजा लिया। इससे पूर्व सीएमओ कार्यालय से कोल्ड चेन से वैक्सीन वाहन को रवाना किया गया, जो सुबह करीब 10:15 बजे जिला अस्पताल पहुंची। कड़ी निगरानी में वैक्सीन बॉक्स जिला अस्पताल पहुंचाए गए। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. प्रभाकर बंधू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना के टीकाकरण सत्रों का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान हर केंद्र पर टीकाकरण कक्ष, वेटिंग एरिया, ऑब्जर्वेशन रूम बनाया गया था। हर केंद्र के मुख्य द्वार पर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वहां पर आने वाले व्यक्ति के आधार कार्ड से सूची का मिलान कर ही पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण केंद्र के अंदर जाने दिया। टीकाकरण प्रदर्शित करने के बाद हर संभावित मरीज को आधे घंटे तक पर्यवेक्षण कक्ष में बैठाकर रखा गया। चिकित्सकों ने मरीज का हालचाल जानने का डेमो डीएम रमाकांत पांडेय, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार आदि अफसरों के सामने करके दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान छह टीकाकरण केेंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद, महिला सीएमएस प्रभा रानी, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, जिला सर्विलांस अधिकारी एसके निगम, डब्लूएचओ से डा. नूपुर गर्ग, डा. जेपी सिंह, यूनिसेफ के प्रवीन कुमार, राजीव कुमार, गुलफाम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 लोगों का टीकाकरण किया गया
किरतपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 लोगों का टीकाकरण प्रदर्शित किया गया। सोमवार को कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होने से पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वरानंद ने बताया कि वैक्सीन का पूर्वाभ्यास के संबंध में सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान दो रूम अलग बनाए गए हैं। टीकारण के समय छह सुपरवाइजर, प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वयं और पुलिस सुरक्षा रही। टीकाकरण होने के बाद लाभार्थियों को आधे घंटे तक अस्पताल में ही रोका जाएगा।
इस अवसर पर डा. सनाउर्राहमान, डा. संजय वर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद चौधरी, लैब टेक्नीशियन नवीन कुमार, डा. शहला रहमान, बीएमसी शमा परवीन आदि रहे।
टीकाकरण के लिए हुआ पूर्वाभ्यास
अफजलगढ़। कोविड 19 के टीकाकरण से पूर्व प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्वाभ्यास किया गया। भीड़ आने पर उसके नियंत्रण के लिए भी प्रैक्टिस की गई। सीएचसी में टीकाकरण के लिए दो कक्ष बनाए गए। कर्मचारियों को भीड़ बनाकर वहां पर लाया गया। मुख्य गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने पूर्वाभ्यास के लिए आने वाले हर व्यक्ति के आधार कार्ड से सूची का मिलान करने के बाद ही टीकाकरण कक्ष में आने की अनुमति दी। टीकाकरण के लिए ज्यादा संख्या में आए लोगों के लिए प्रतीक्षालय निगरानी कक्ष तथा आपातकाल कक्ष बनाया गया। एसीएमओ ओपी गुप्ता, सीओ सुनीता दहिया ने सीएचसी पर टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। इस बात का ध्यान रखा गया कि अगर टीकाकरण के दौरान किसी की तबियत खराब होती है तो उसका उपचार कैसे किया जाएगा। इस दौरान एक आशा कार्यकर्ता की को सांस में लेने में तकलीफ होना दर्शाकर उसका उपचार आपात कक्ष में किया गया। सीएचसी में 26 स्वास्थ्य कर्मियों पर टीकाकरण का प्रदर्शन किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सर्वेश निराला, डा. रजनीश कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप चौहान, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, शाहनवाज, स्टाफ नर्स सीमा, लक्ष्मी, कोतवाल नरेश कुमार, एसआई केपी सिंह एवं पुलिस स्टाफ रहा।
टीकाकरण के लिए बनाए गए थे तीन अलग बूथ
नगीना। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी को प्रस्तावित कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूसरे राउंड में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश श्रीवास्तव आदि अधिकारियों ने भी सीएचसी पहुंच कर निरीक्षण किया और टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोविड 19 के टीकाकरण के लिए तीन अलग अलग टीकाकरण बूथ बनाये गए हैं। इसमें प्रथम टीम वैक्सीनेटर के द्वारा आधार कार्ड चैक करने के बाद वेटिंग रूम में टीकाकरण के लिए इंतजार करने के लिए भेज दिया जाएगा। नंबर आने पर ही टीकाकरण रूम में ले जाकर वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद ओबजरवेशन रूम में 30 मिनट तक बैठाया जाएगा। फिर घर जाने दिया जाएगा। सोमवार को सीएचसी में इस पूरी प्रक्रिया का दूसरी बार पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में तीन टीमों में 12 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कार्य किया गया। 45 लोगों की जांच की गई, जिसमें तीन अनुपस्थित रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक, सीएचसी प्रभारी नवीन कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा आदि भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
गंज दारानगर। माता गायत्री देवी चिकित्सालय में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कोविड टीकाकरण स्थल का पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के साथ निरीक्षण किया। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर हल्दौर ब्लॉक में तीन स्थानों को चुना गया था, जिसमें गंज स्थित माता गायत्री देवी चिकित्सालय को प्रथम वरीयता देते हुए प्रशासन द्वारा उपयुक्त माना गया। इस अवसर पर स्वामी ओमवेश, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, हल्दौर सीएचसी प्रभारी मदन पाल सिंह, एसीएमओ शैलेश जैन, डा. दीपिका चौधरी, डा. जतिन चौधरी, डा. महिपाल सिंह तेवतिया आदि मौजूद रहे।
तीन रूम बनाए गए
चंदक। कोरोना की वैक्सीन डोज देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक में सोमवार को पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान व्यवस्था को सुचारु बनाने में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सही ढंग से व्यवस्थित किया। पूर्वाभ्यास की सुपरवाइजर डा. कल्पना ने बताया कि 16 जनवरी से कोरोना वायरस की डोज को प्रथम चरण में लगाने की संभावना के तहत पीएचसी चंदक में वैक्सीन डोज लेने वालों के लिए वेटिंग रूम, वैक्सीन रूम और सर्वर रूम स्थापित किये गए हैं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र कुमार का नंबर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने दिया दिशा निर्देश
चांदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। एडीएम प्रशासन, एसडीएम, सीओ ने टीकाकरण से पूर्व की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.केपी सिंह ने बताया कि इससे पूर्व पांच जनवरी को टीकाकरण के पूर्वाभ्यास किया गया था। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम कुंवर वीके मौर्य, सीओ शुभ सुचित आदि ने निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दौरान वाहन से वैक्सीन उतारते

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दौरान वाहन से वैक्सीन उतारते - फोटो : BIJNOR

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दौरान महिला कर्मचारियों की स?

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दौरान महिला कर्मचारियों की स?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दौरान लाइन में लगी महिला कर्म

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दौरान लाइन में लगी महिला कर्म- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed