{"_id":"586942bc4f1c1b7b25eec21b","slug":"red-cards-will-be-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड कार्ड भी होंगे जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड कार्ड भी होंगे जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला प्रशासन ने विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन लोकसभा व ग्राम प्रधान के चुनाव की तर्ज पर येलो व ग्रीन कार्ड का चुनाव को शांतिपूर्वक कराने में प्रयोग करेगा। रेड कार्ड का पहली बार चुनाव में प्रयोग होगा।
एसपी अजय साहनी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में दस हजार येलो कार्ड मतदान केंद्र के आसपास रहने वालों को जारी करके उन्हें जिम्मेंदारी सौंपी जाएगी। उनकी जिम्मेदारी होगी की कोई भी घटना होने पर प्रशासन को बताए। किसी को मतदान के दौरान अपने घरों के आसपास न फटकने दें। 10 हजार ग्रीन कार्ड चुनाव कराने के लिए जागरूक व जिम्मेदार लोगों को दिए जाएंगे। ये लोग चुनाव में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। इनके अलावा पहली बार रेड कार्ड भी जारी होंगे। ये कार्ड उन शरारती तत्वों को जारी होंगे, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। चुनाव में ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए ये कार्ड जारी होंगे। एसपी ने बताया कि जिले में 1397 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। 552 मतदान केंद्र व 144 गांव ऐसे चिह्नित हुए हैं, जहां चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है। जिले में 14983 लाइसेंसी शस्त्र हैं। 4196 शस्त्र जाम कराए जा चुके हैं। पांच बदमाशों पर रासुका लगने के अलावा, 95 बदमाशों पर गैंगेस्टर लगी है। 6461 लोगों के खिलाफ 110 जी की तहत कार्रवाई हुई है। एसपी ने बताया कि चुनाव के लिए 100 कंपनी फोर्स मांगी गई है। एसएसबी की एक कंपनी मंगलवार को बिजनौर आ रही हैं।