{"_id":"609824228ebc3eb2aa15e931","slug":"record-796-new-corona-infected-bijnor-news-mrt537692349","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड : 796 मिले नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड : 796 मिले नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त, 796 मिले नए कोरोना केस
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए रविवार को 796 लोगों को अपनी चपेट में लिया। सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 2551 पर पहुंच गए हैं। इसमें अच्छी बात ये है कि अब तक ठीक होने वालों की संख्या भी दस हजार को पार कर गई है।
रविवार को कुल 2699 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से 796 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और 1903 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जनपद से कुल चार लाख 71 हजार 769 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से चार लाख 69 हजार 244 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 12 हजार 660 लोग पॉजिटिव और चार लाख 56 हजार 584 नेगेटिव हैं। अब तक दस हजार 25 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 84 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 2525 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं। सीएमओ ने सलाह दी है कि रविवार को इतनी बड़ी संख्या में मिले नए केस से सभी को सबक लेने की आवश्यकता है। ऐसे में हम सभी को बिना वजह के घर से बाहर नहीं निकलना है और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन स्वयं तो करना ही है, ऐसा करने के लिए औरों को भी प्रेरित करना है, जिससे कि कोरोना संक्रमण की शृंखला को आसानी से तोड़ा जा सके।