{"_id":"603a93118ebc3ee8fc535401","slug":"ravidas-jayanti-was-celebrated-devoutly-throughout-the-district-bijnor-news-mrt527541212","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई रविदास जयंती
विज्ञापन
हीमपुरदीपा में संत रविदास जयंती पर अखाड़े में करतब दिखाता युवक।
- फोटो : BIJNOR
जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई रविदास जयंती
बिजनौर। जिले भर में रविदास जयंती पर्व श्रद्धापूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अनुयाइयों ने अखाड़ों में हैरअंगेज करतब दिखाए। इसके साथ ही बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए संत रविदास की महिमा का गुणगान किया।
प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को जिले में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के मोहल्ला रविदास नगर स्थित रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो परंपरागत मार्ग से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रविदास मंदिर एवं धर्मशाला समिति प्रबंध समिति के बैनर तले निकली शोभायात्रा में संत रविदास की प्रतिमा के साथ गंगा, महात्मा बुद्ध, मीराबाई, डॉ. आंबेडकर की झांकी भी निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एडवोकेट एवं महासचिव रामशरण सिंह के अनुसार इसके अलावा अन्य जगहों के अखाड़े बुखारा चुंगी पर एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से शोभायात्रा में शामिल हुए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा को रोक कर रविदास जी की पूजा-अर्चना की। शहरों से लेकर देहात क्षेत्रों तक में संत रविदास पर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई।
ग्राम गजरौला शिव में आभास महासंघ की ओर से सुक्खे सिंह की अध्यक्षता एवं राहुल कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रविदास के आदर्शों पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया गया। सभी ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश कुमार एडवोकेट, संजय सिंह, आकांक्षा सुशीला विनोद देवी, ज्ञानवती आदि शामिल रहे।

हल्दौर में मोहल्ला अल्लहावाला कमेटी द्वारा संत की शोभायात्रा में शामिल झांकी।- फोटो : BIJNOR

हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा में संत रविदास की कमेटी द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती पर अखाड़े में कर?- फोटो : BIJNOR

हल्दौर के मोहल्ला जमनावाला में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर झांकी।- फोटो : BIJNOR

हल्दौर के मोहल्ला जमनावाला में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर करतब दिखाते युवा।- फोटो : BIJNOR