फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ravana, the symbol of evil, was burnt to ashes, chants of Jai Shri Ram echoed.

Bijnor News: धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Thu, 02 Oct 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ravana, the symbol of evil, was burnt to ashes, chants of Jai Shri Ram echoed.
चांदपुर रामलीला मैदान में रावण व कुंभकरण के पुतलोंं को दहन करने के लिए रॉकेट में अ​ग्नि देते अत
नगीना। दशहरा पर सुबह घरों में पूजन किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग धामपुर रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंचे तथा माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर वहां लगे मेले का आनंद लिया। शाम को करीब छह बजे रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आले, साहू कपिल अग्रवाल, सौरभ मित्तल रहे।
विज्ञापन

अफजलगढ़ नगर स्थित राघवेंद्र रंगमंच पर श्री रामलीला व परिसर में मेले का आयोजन किया गया। रावण के करीब 35 फिट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। रेहड़, कल्लूवाला, कादराबाद व कासमपुरगढ़ी में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला समिति अध्यक्ष नितिन दिनेश कौशिक, विकास जैन, संजय लोहिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


राजा का ताजपुर में ताजपुर राज परिवार ने परंपरा के अनुसार विजय निवास में शस्त्र पूजा की गई। राजा शैलेंद्र जीत सिंह ने अपने भतीजे इंद्रजीत सिंह व परिवार के साथ पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ापुर के रामलीला मैदान में आयोजित मेले में अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह प्रजापति की ओर से एक निशुल्क प्याऊ लगाया गया। शिविर का उद्घाटन थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह ने किया।

नूरपुर में श्री रामलीला मैदान में मेघनाद और रावण वध तथा रावण दहन की लीला का मंचन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि दशहरा पर्व परंपरा और आस्था का प्रतीक है।
नहटौर के जेवीएम इंटर कॉलेज परिसर में दशहरा मेले के बाद मुख्य अतिथि विधायक ओम कुमार ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जोशी, सुमित शर्मा, अरविंद जोशी, आदेश चंद्रा रहे।
स्योहारा के रामलीला मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रबंधक सुनील शर्मा, विधायक अशोक कुमार राणा, डॉ. मनोज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान रहे।
किरतपुर नगर में अखाड़ा व शोभायात्रा निकाली गई। चैनपुरी मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा प्राचीन मंदिर पहुंची, जहां भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया। बाद में रामलीला मैदान में पहुंचकर मां शाकंभरी की पूजा की गई। शोभायात्रा में मोहन शर्मा, देवेश रस्तोगी, अमित अग्रवाल, कपिल रस्तोगी, नवनीत मित्तल रहे।।
कोतवाली देहात में दशहरा पर कोतवाली देहात, शादीपुर, बरूकी, बेगमपुर शादी तथा महेश्वरी जट में रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर मेला लगाया गया दशहरा के अवसर पर लोगों ने शस्त्र पूजन किया।
गजरौला शिव में रामलीला मैदान से अखाड़ा व झांकियां निकाली गईं। मनका महेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया।
नांगलसोतीमें आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुज चौधरी्र विजय चौधरी, राजवीर काकरान, रामपाल सिंह, सुशील शुक्ला, वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। सौफतपुर में निकाले गए जुलूस में कमेटी अध्यक्ष कपिल राणा, अरुण कुमार, मोहित राणा आदि रहे।

भगवान श्रीराम की पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना

धामपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय, महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा ने शस्त्र पूजन किया। संगठन के नगराध्यक्ष यशवीर सिंह गौतम, शिशुपाल सिंह, अभय कुमार, भूषण सिंह राणा, जयवीर सिसौदिया, रविंद्र राजपूत रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ने नगीना मार्ग स्थित शिविर पर शस्त्रों का पूजन किया।

चांदपुर रामलीला मैदान में रावण व कुंभकरण के पुतलोंं को दहन करने के लिए रॉकेट में अग्नि देते अत

चांदपुर रामलीला मैदान में रावण व कुंभकरण के पुतलोंं को दहन करने के लिए रॉकेट में अग्नि देते अत

चांदपुर रामलीला मैदान में रावण व कुंभकरण के पुतलोंं को दहन करने के लिए रॉकेट में अग्नि देते अत

चांदपुर रामलीला मैदान में रावण व कुंभकरण के पुतलोंं को दहन करने के लिए रॉकेट में अग्नि देते अत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed