फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ratoon Management District No.

पेड़ी प्रबंधन में जनपद नंबर वन

Sun, 07 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 07 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ratoon Management District No.
धामपुर में गन्ने का अवलोकन करते डीसीओ बिजनौर व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कई जिलों के डीसीओ एवं गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने गांवों में जाकर किसानों के गन्ना प्लाटों का निरीक्षण किया तथा पेड़ी प्रबंधन को प्रदेश में नंबर वन बताया है। अधिकारी व वैज्ञानिक ट्रैंच विधि से बोए गन्ने की लंबाई तथा वजन देखकर हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के पेड़ी प्रबंधन पर किए प्रयासों से जिले में गन्ने की पैदावार बढ़ी है। कई किसानों ने पैदावार में रिकार्ड बनाकर राज्यस्तरीय पुरस्कार जीते हैं। इस पर गन्ना आयुक्त ने प्रदेश के गन्ना अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों की टीम अध्ययन के लिए बिजनौर भेजी। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार शनिवार को दो टीमों ने कई गांवों में जाकर गन्ने के प्लाट देखे। शेरपुर कासमपुर के किसान विजय कुमार जैन ने 0238,160 व 118 प्रजाति का गन्ना सिंगल बड़ विधि से बोया है। बालापुर के किसान ब्रह्पाल सिंह द्वारा तैयार गन्ना पौधशाला प्रदेश में एक मात्र उदाहरण है। दोनों किसानों के खेतों में खड़े गन्ने की लंबाई 14-15 फुट है। एक गन्ने का वजन दो किलोग्राम है। 
विज्ञापन

एक मेढ़े में 14-15 गन्ने हैं। टीम में कानपुर के डीसीओ डॉ. अजय सिंह, हरदोई के डीसीओ संजय सिंह, सहारनपुर के डीसीओ रामभद्र         द्विवेदी, मुजफ्फरनगर के डीसीओ ओमप्राश, शामली के डीसीओ अनिल कुमार तथा गन्ना शोध संस्थान के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ.् मैनेजर सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed