फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration dealer accused of giving less ration

राशन डीलर पर राशन कम देने का आरोप

Sun, 03 May 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer accused of giving less ration
राशन डीलर पर राशन कम देने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर/कादराबाद। गांव शहबाजपुर खाना निवासी करतार सिंह ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके गांव का राशन डीलर आदित्य गांव वालों को दो किलो राशन कम तोलकर देता है। तीन मई को उसने राशन डीलर से इस संबंध में कहा तो उसने गाली गलौज और मारपीट की। करतार सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी अनपढ़ है। राशन डीलर आज तक उसकी पत्नी को केवल दो किलो राशन ही देता था। राशन डीलर के खिलाफ घटतौली व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

उधर कादराबाद में ग्रामीणों मनोज, मनीष, सुनील, अमित, किशनचंद, किशनलाल आदि का कहना है कि राशन डीलर अपनी हठधर्मिता के चलते उपभोक्ताओं को आधा किलो राशन कम दे रहा है। राशन डीलर ब्रजपाल सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा जिनके नाम लिस्ट में है उन्हीं को राशन दिया जा रहा है और पूरा राशन बांटा जा रहा है। उधर आपूर्ति निरीक्षक नीरज वर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed