फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rasuka action has taken against the accused in murder of BBA student Shamil in Bijnor

बीबीए छात्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी पर रासुका की कार्रवाई, छात्रा के साथ देख मारी थी गोली, ये था पूरा मामला

Tue, 09 May 2023 08:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 May 2023 08:01 PM IST
सार

बिजनौर बीबीए छात्र हत्याकांड : पुलिस ने मुख्य आरोपी पर रासुका की कार्रवाई की है। बताया गया कि शामिक अपनी सहपाठी छात्रा के साथ पैदल जा रहा था, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Rasuka action has taken against the accused in murder of BBA student Shamil in Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में बीबीए के छात्र रहे शामिक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पिछले साल नूरपुर रोड पर 23 नवंबर को कृष्णा कॉलेज के पास झालू के मोहल्ला पीरजादगान के रहने वाले शामिक पुत्र सरवर अली की बाइक सवार दो युवकों ने हत्या कर दी थी। शामिक कृष्णा कॉलेज में ही बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था, इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब शामिक अपनी एक सहपाठी छात्रा के साथ कॉलेज के बाहर ही नूरपुर रोड पर पैदल ही जा रहा था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता की ओर से झालू के मोहल्ला माहजनान निवासी यश उर्फ उमंग उर्फ कटरा व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने यश उर्फ उमंग और रोहन उर्फ मोहन पुत्र संजीव निवासी त्रिलोकपुर थाना हल्दौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों मेरठ जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पति को कहा नपुंसक, तो दिया तीन तलाक, पान में जहर देने का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा

बता दें कि बीबीए के छात्र शामिक का भाई पहले से ही चर्चित रचित हत्याकांड में जेल में बंद था। उस वक्त इस हत्याकांड को रचित हत्याकांड से भी जोड़ा गया। हालांकि पुलिस की विवेचना में कॉलेज की एक छात्रा के सामने बेज्जती किए जाने को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। बताया गया था कि छात्रा के सामने ही उसने रोहन पर अभद्र टिप्पणी कर दी। यह बात उसने अपने दोस्त यश को बताई। 

यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार 

उस वक्त बाइक पर आए दोनों युवकों ने गोली मारकर बीबीए के छात्र की हत्या कर दी थी। इस मामले में यश उर्फ उमंग पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि मुख्य आरोपी यश को एनएसए में निरुद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed