{"_id":"6ae3b206a67ca4eb4f0d30b3","slug":"accused-who-committed-thefts-in-two-villages-over-two-days-arrested-bijnor-news-c-27-1-bij1005-194224-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो दिन तक दो गांव में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो दिन तक दो गांव में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने गांव भगतावाला और गांव मोहिउद्दीनपुर में लगातार हुई चोरी की वारदात में शामिल छठे आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से करीब दस लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। चोरी में शामिल रहे पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा चुका है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 22 जुलाई की रात गांव भगतावाला में शरीफ अहमद के घर में चोरी हुई थी। शरीफ अहमद की दो बेटियों की शादी होने वाली थी, जिसके लिए आभूषण खरीदकर रखे गए थे। वहीं इसके अगले ही दिन गांव मोहिउद्दीनपुर में ब्रिजेश कुमार के घर में चोरी हुई। ब्रिजेश कुमार के घर में चोरी करने के बाद आरोपियों ने तड़के सड़क पर दौड़ लगाने वाले युवकों पर भी गोली चला दी थी। जिसमें एक युवक को छर्रे लगे थे। चोरी करने वाले गिरोह ने दौड़ लगाने वाले युवकों को समझा था कि वे उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भाग रहे हैं। जिसके चलते चोरों ने फायर कर दिया था।
अब पुलिस ने चोरी में वांछित चल रहे फिरोज निवासी ग्राम हमीरपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चार सोने की चूड़ी, एक गले का हार, एक जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी, एक टीका, दो हाथ के कड़े, एक गले की चेन और अन्य आभूषण बरामद किए हैं। बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अब पकड़ में आया छठा आरोपी दोनों ही चोरी की वारदात में शामिल रहा है।