फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother and daughter assaulted; son threatened with death

Bijnor News: मां-बेटी से मारपीट, बेटे को दी जान से मारने की धमकी

Fri, 30 Oct 2026 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter assaulted; son threatened with death
नहटौर। गांव मानकपुर में मां-बेटी के साथ मारपीट और बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी कुसुम देवी पत्नी बलकरण सिंह के अनुसार, 27 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे गांव निवासी लाखन सिंह और मुनीम सिंह लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कुसुम देवी और उनकी बेटी मधु रानी के साथ मारपीट की। घटना में कुसुम देवी को गुम चोटें आईं, जबकि मधु रानी के सिर में खुली चोट लगी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया।

आरोप है कि अगले दिन सुबह आठ बजे आरोपियों ने गांव के चौराहे पर कुसुम देवी के बेटे अर्जुन सिंह को घेरकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विवेचना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed