फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rashid Hussain again becomes SP District President

राशिद हुसैन फिर बने सपा के जिलाध्यक्ष

Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rashid Hussain again becomes SP District President
बिजनौर में राशिद हुसैन के सपा जिलाध्यक्ष बनने पर एक दूसरे को मिठाइ खिलाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
राशिद हुसैन फिर बने सपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

बिजनौर। समाजवादी पार्टी ने राशिद हुसैन को पार्टी का फिर से जिलाध्यक्ष बनाया है। राशिद हुसैन पहले भी सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। राशिद हुसैन के जिलाध्यक्ष बनने से उनके समर्थक गदगद हैं।
कस्बा झालू निवासी राशिद हुसैन की सपा में पहले से ही बड़ी पकड़ रही है। वह नवंबर 2011 से नवंबर 2013 तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में सपा सरकार थी। राशिद हुसैन की जिले में खूब तूती बोली। 2007 से 2011 तक वे सपा के जिला महासचिव थे। 2005 से 2007 तक सपा के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष भी रहे। 2013 से 2015 तक वे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। 2014 में उन्हें बिजनौर व बुलंदशहर का लोकसभा प्रभारी भी बनाया गया था। राशिद हुसैन ने खुद के जिलाध्यक्ष बनने की पुष्टि की है। राशिद हुसैन व उनकी पत्नी नगर पंचायत झालू के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

राशिद के फिर से जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थक गदगद हैं। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने कहा कि राशिद हुसैन के फिर से जिलाध्यक्ष बनने से साबित हो गया है कि पार्टी में वफादारों व संघर्ष करने वालों का सम्मान होता है। इस दौरान गजेंद्र देवल, शाकिर खान, इरफान मलिक, जावेद राईन, शादाब गुड्डू, महमूद कस्सार, मंशाराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed