{"_id":"63b863f85e508c2c435655b2","slug":"rapid-inspection-of-sugarcane-procurement-centers-bijnor-news-mrt620820077","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना खरीद केंद्रों के हुए ताबड़तोड़ निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना खरीद केंद्रों के हुए ताबड़तोड़ निरीक्षण
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली रोकने को लेकर सख्त हो गया है। क्रय केंद्रों के करीब दो माह में ताबड़तोड़ निरीक्षण किए गए। 800 से अधिक केंद्रों के तौल कांटों को परखा गया। अनियमितताओं के आरोप में एक दर्जन केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस दिए गए हैं।
सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य के अनुसार शासन की गन्ना घटतौली को लेकर जीरो टालरेंस नीति है। डीएम उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि केंद्रों पर गन्ना घटतौली कतई नहीं होनी है। किसान का शोषण नहीं होना चाहिए। निरीक्षण तेज किए जाएं। इसके लिए गन्ना समितियों के सचिव, गन्ना निरीक्षकों , डीसीओ तथा सहायक चीनी आयुक्त के लिए निरीक्षण का कोटा तय किया गया है।
मौर्य के मुताबिक जिले में नौ चीनी मिल है। नजीबाबाद में सहकारिता क्षेत्र की चीनी मिल है। जबकि बाकी चीनी मिल निजी क्षेत्र की है। चीनी मिलों के हजारों गन्ना खरीद केंद्र संचालित हैं। चीनी मिलों ने नवंबर माह से गन्ना पिराई शुरू की। किसान केंद्रों पर घटतौली की शिकायत लेकर आते रहते हैं।
विज्ञापन
बताया कि चार जनवरी तक 874 गन्ना खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एक दर्जन केंद्रों पर घटतौली समेत विभिन्न अनियमितता पाई गई है। बताया कि गंभीर स्तर की अनियमितताओं पर 12 केंद्रों को नोटिस दिया गया। जवाब आने पर अगली कार्रवाई तय होगी।