{"_id":"5ecabd468ebc3e909943b20c","slug":"ranger-accused-of-bribery-by-dfo-bijnor-news-mrt4832451107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, सेहत का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, सेहत का रखें ख्याल
विज्ञापन
बिजनौर में तेज धूप और गर्मी से अपने बच्चे को बचाती मां।
- फोटो : BIJNOR
गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, सेहत का रखें ख्याल
बिजनौर। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में सभी को अपनी और अपने बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना है। जिससे गर्मी में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। चिकित्सकों का कहना है कि सभी स्थानों पर सफाई पर ध्यान दें तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य और पेय पदार्थों का अधिक मात्रा सेवन करें।
गर्मी में कोरोना के चलते अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने खानपान और दिनचर्या में परिवर्तन करने से विभिन्न प्रकार की भीषण बीमारियों से बचा जा सकता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉक्टर राधेश्याम वर्मा के अनुुसार इस मौसम में तापमान अधिक होने से शरीर में तरह तरह की पेट संबंधी बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। इस दौरान खांसी, नजला, जुकाम, बुखार, पेचिश, डिहाइड्रेशन आदि की समस्या होने लगती है। बड़ों की अपेक्षा बच्चों को अधिक परेशानी होती है। बच्चों में उल्टी, दस्त की समस्या जल्दी होने लगती है। क्योंकि जानकारी के अभाव में बच्चे अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते।
जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभु शर्मा ने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों से बहुत कम होती है। इसलिए वह बीमारी की जद में जल्दी ही आ जाते हैं। वर्तमान में बच्चों में उल्टी दस्त जैसी समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। क्योंकि वे पानी और अन्य पेय पदार्थ पर्याप्त मात्रा में नहीं लेते। दस साल से कम वाले बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक रहती है। इस समय बुखार आना, लू लगना आदि परेशान होती है। कोरोना की वजह से सामान्य ओपीडी आदि बंद है, इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को कोरोना के साथ साथ गर्मी से भी बचाकर रखें।
विज्ञापन
बीमारियों से बचने को करें ये काम
1. प्रतिदिन योगासन और व्यायाम करें।
2. भोजन हमेशा ताजा ही खाएं।
3. मौसमी फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें।
4. रोजना कीटाणु नाशक साबुन से नहाएं।
5. आम का पना, पका आम अथवा मैंगो शेक पीएं।
6. पानी का अधिक सेवन करें।
7. साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
8. रेडीमेड फास्ट फूड का सेवन न करें।