फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramganga hydropower plant made record in electricity production

Bijnor News: रामगंगा जलविद्युत गृह ने बिजली उत्पादन में बनाया कीर्तिमान

Sat, 01 Jun 2024 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ramganga hydropower plant made record in electricity production
कालागढ रामगंगा बांध जल विद्युत गृह। संवाद
साल 1976 से बिजली का उत्पादन किया जा रहा बांध में
विज्ञापन

मई 2024 में 66.914 मिलियन यूनिट का किया गया उत्पादन
मई 2014 में 65.303 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। बिजली उत्पादन में कालागढ़ का रामगंगा जलविद्युत गृह नए आयाम छू रहा है। 48 वर्ष में कालागढ़ के विद्युत गृह ने मई माह में सबसे अधिक बिजली उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। 2024 में 66.914 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया है।

कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध से साल 1976 से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। 48 वर्ष में जलविद्युत गृह से मई के महीने में सबसे अधिक उत्पादन 2024 में 66.914 मिलियन यूनिट किया गया। 2014 में 65.303 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ था। कालागढ़ में रिकाॅर्ड तोड़ बिजली उत्पादन से विद्युत विभाग में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन




यूजेवीएनएल के परिचालन निदेशक एके सिंह के अनुसार कालागढ़ से बिजली उत्पादन में प्रबंध निदेशक डाॅ. संदीप सिंघल के दिशा निर्देशों का टीम भावना के साथ पालन करने का परिणाम है। मई 2024 में कालागढ़ के जलविद्युत गृह को 33 मिलियन यूनिट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 30 मई को 66.892 मिलियन यूनिट बिजली बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मई माह में बिजली उत्पादन का आंकड़ा
वर्ष उत्पादन (मिलियन यूनिट में)



1978 11.822

1981 3.37



1986 24.340

1991 25.728



1696 16.362

1999 50.727



2005 40.889

2009 31.829



2019 00.482 सबसे कम

2022 65.197



2023 63.737

नोट : बिजली उत्पादन रामगंगा बांध से मिलने वाले जल की मात्रा के अनुसार किया जाता है। सिंचाई की अधिक मांग होने पर ही बिजली उत्पादन किया जाता है।





उत्तर प्रदेश के साथ हुआ सकारात्मक समन्वय
परिचालन निदेशक कार्यालय के संबद्ध अधिकारी अतुल कुमार शर्मा के अनुसार बिजली उत्पादन के लिए कालागढ़ के रामगंगा बांध से पानी की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के कानपुर एवं कालागढ़ के अधिकारियों से सकारात्मक समन्वय बना। समय पर कालागढ़ के बांध से पानी मिल रहा है। इससे बिजली उत्पादन जारी है।



राष्ट्रहित में दायित्वों का निर्वाह
रामगंगा बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी व उत्पादन निगम के उपमहाप्रबंधक विमल कुमार का कहना है कि दोनों ही विभागों का समन्वय बनाकर कालागढ़ से बिजली उत्पादन जारी है। कालागढ़ के दोनों विभागों से राष्ट्रीय हित में दायित्वों का निर्वाह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed