{"_id":"587bc1154f1c1b3803efe6b6","slug":"ramganga-dam-safety-will-be-strengthened","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध की सुरक्षा मजबूत की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध की सुरक्षा मजबूत की जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी बांध का सुरक्षा विभाग कर रहा है। सहायक अभियंता मनोज लिकवार के अनुसार बैरियरों पर सुरक्षा, कर्मचारियों की कालोनियों में सुरक्षक गश्त आदि को लेकर संबधित को आदेश दिए जा रहे हैं। रामगंगा बांध परियोजना की सुरक्षा को लेकर शिविर प्रबंध खंड की जिम्मेदारी है।
रामगंगा बांध, सैडिल बांध, पुराना कालागढ़ कॉलोनी, केंद्रीय कालोनी, नई कॉलोनी में सुरक्षा की व्यवस्था का जिम्मा सिंचाई विभाग का ही है। बांध क्षेत्रों में प्रवेश के लिए सुरक्षा बैरियर एक, दो, चार और सैडिल बांध तिराहा प्रमुख है। इसके अलावा बैरियर संख्या छह से केंद्रीय और नई कालोनी के लिए प्रवेश दिया जाता है।
इन बैरियरों की हालत उत्तर प्रदेश के अभिसूचना विभाग की उदासीनता के चलते दयनीय हो गई है। इन बैरियरों पर सुरक्षा कर्मी अक्सर नदारद मिलते हैं। जिसकी वजह से रजिस्टरों में कोई भी प्रवेश या निकासी की एंट्री तक नहीं हो पा रही हैं। शिविर प्रबंध खंड में तैनात किए गए सहायक अभियंता मनोज लिकवार ने बताया कि सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। सभी बैरियरों पर ड्यूटी की जांच होगी।