फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Low water levels, risk of embankment erosion intensifying

Bijnor News: जलस्तर कम, तटबंध कटान तेज होने का खतरा

Tue, 25 Aug 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Low water levels, risk of embankment erosion intensifying
बिजनौर में बैराज केे पास गंगा की धारा का निरीक्षण करती लखनऊ की टीम। स्रोत विभाग
बिजनौर। यूं तो गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। मगर बैराज के तटबंध पर कटान की आशंका को लेकर कटान निरोधी कार्य लगातार जारी हैं। लकड़ी के खटौले बनाकर, इनमें पेड़-पौधे भरकर गंगा में लगाए जा रहे हैं ताकि तटबंध को गंगा की धारा के तेज वेग से बचाया जा सके। उधर लखनऊ से पहुंची टीम ने भी गंगा में ड्रेजिंग कर तैयार किए गए जलमार्ग से पानी की निकासी और गहराई आदि को परखा।
विज्ञापन

सोमवार शाम बिजनौर बैराज से गंगा में 83 हजार क्यूसेक गंगा में बहकर निकला जबकि जलस्तर 218.30 मीटर दर्ज किया गया। जबकि रविवार को बैराज से करीब 94 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था और जलस्तर 218.40 बना हुआ था। गंगा में उफान कम हुआ है मगर कटान का खतरा लगातार बना हुआ है। सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार को भी बैराज के तटबंध पर कटान निरोधी कार्य का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से परक्यूपाइन स्टड तटबंध और गंगा की धारा के बीच रखे जा रहे थे। अब सोमवार को लकड़ी के खटौले बनाकर उनमें पेड़-पौधे भरकर धारा के मुहाने और तटबंध के बीच रखे गए ताकि गंगा की तेज धारा का असर तटबंध पर न पड़ने पाए और धारा का रुख बदलता रहे। बता दें कि गंगा की तेज धारा सीधे तटबंध से टकरा रही थी। ऐसे में कटान की आशंका बनी हुई थी, तटबंध को नुकसान नहीं होने पाए, इसके लिए पिछले कई दिनों से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल गया है धारा का रुख : मध्य गंगा नहर खंड पांच के जेई घनश्याम ने बताया कि पहले गंगा की धारा की टक्कर सीधे तटबंध पर लग रही थी मगर अब गंगा ने पश्चिम की दिशा में जमा सिल्ट में कटान करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते तटबंध पर सीधी टक्कर नहीं लग रही है। फिर भी खटौले बनाकर गंगा में तटबंध के अंदर की ओर रखे जा रहे हैं।

बिजनौर में बैराज केे पास गंगा की धारा का निरीक्षण करती लखनऊ की टीम। स्रोत विभाग

बिजनौर में बैराज केे पास गंगा की धारा का निरीक्षण करती लखनऊ की टीम। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed