{"_id":"6a8ca80efda3022a53043183","slug":"bijnor-bypass-of-meerut-pauri-highway-will-be-operational-from-october-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-188408-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे का बिजनौर बाईपास अक्तूबर से चालू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे का बिजनौर बाईपास अक्तूबर से चालू होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास अक्तूबर में चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल 80 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद बिजनौर शहर को भी जाम से निजात मिलेगी, साथ ही सफर भी सुगम होगा।
मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील कर लिया गया था। जिस पर टोल की वसूली भी हो रही है। वहीं दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक फोरलेन बनाया जा रहा है। दूसरे चरण में ही बिजनौर में बाईपास का निर्माण भी शामिल था।
आठ किलोमीटर लंबा यह बाईपास बिजनौर-मेरठ और बिजनौर-नजीबाबाद को आपस में शहर से बाहर-बाहर जोड़ रहा है। इस बाईपास का निर्माण अस्सी फीसदी पूरा कर लिया गया है। फिलहाल एक नहर पर पुल बनाया जा रहा है। इसके अलावा नजीबाबाद रोड के पास बाईपास के अंडरपास के पहुंच मार्ग का निर्माण चल रहा है।