फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramdol procession taken out with pomp in Dhampur

धामपुर में धूमधाम के साथ निकली रामडोल शोभायात्रा

Mon, 22 Aug 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ramdol procession taken out with pomp in Dhampur
शोभायात्रा में पंडित हरिओम शर्मा गुरू जी के साथ अखाडे के करतव दिखाते युवक - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। रामडोल शोभायात्रा समन्वय समिति ने रविवार को मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर (होरी महाराज मंदिर) से धूमधाम के साथ रामडोल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने किया और इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डा. आदित्य अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख स्योहारा उज्जवल चौहान, विहिप के नगरध्यक्ष सुनील गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा गुरू जी, डा. शंकर लाल शर्मा, जगदीश शरण गुप्ता आदि मौजूद रहे। नारियल फोड़ कर जैसे ही शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, पूरा वातावरण राधा-कृष्ण के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रविवार को सायं चार बजे शुरू हुई शोभायात्रा में देवी-देवताओं, राधा कृष्ण और भगवान शिव परिवार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा श्रद्धालु बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। यात्रा में सबसे पीछे श्रद्धालु रामडोल को लेकर आगे बढ़ रहे थे। ढोल की थाप पर पंडित हरिओम शर्मा गुरू जी के नेतृत्व में युवा अखाड़े के करतबों का प्रदर्शन भी कर रहे थे। कार्यक्रम में लवी शर्मा, विनीत कौशिक, दिव्य आलोक शर्मा, मनमोहन भारद्वाज, कमल जैन, विभुतिकांत शर्मा, जितेंद्र जीतू, नितिन अग्रवाल, अभिषेक त्यागी, देवदत्त शर्मा, भव्य शर्मा, सुभाष जैन, संयम जैन, अरूण शर्मा अलवा, डा. ईश्वरचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कमेटी में हो गया था विवाद
गौरतलब है कि इस बार रामडोल शोभायात्रा के आयोजन को लेकर कमेटी में विभाजन हो गया था। कमेटी दो धड़ों में बंट गई थी। एसडीएम मनोज कुमार और सीओ इंदू सिद्धार्थ ने सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो शोभायात्रा निकालने को दोनों गुटों की ओर से चार- चार लोगों की समन्वय समिति बना दी गई। बाद में अनिल शर्मा गुट के चारों सदस्यों ने समिति में शामिल लोगों की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया था।

धामपुर में नारियल फोड कर रामडोलशोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि

धामपुर में नारियल फोड कर रामडोलशोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed