फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rambarat extracted

गांव सीकरी बुजुर्ग में राम बरात निकाली गई

Tue, 07 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rambarat extracted
नहटौर के गांव सीकरी बुजुर्ग में राम बारात में आर्कषक झांकी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गांव सीकरी बुजुर्ग में चल रही श्री राम कथा के छठे दिन गांव में भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

राम बरात का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने नारियल फोड़कर किया। राम बारात में राम, लक्ष्मण, हनुमान, शिव, पार्वती आदि देवों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राम बारात रविदास झंडे से शुरू होकर मदरसे, चामुंडा देवी मंदिर, शिव मंदिर होती हुई कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। राम बरात में श्रद्धालु भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। इस मौके पर वृंदावन, मथुरा से आए कथा व्यास रविशंकर महाराज ने सीता स्वयंवर प्रसंग सुनाया। इस मौके पर विधायक ओमकुमार, ऋषभ जैन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कुलवीर चौधरी, अंकित, पुष्पेंद्र, प्रशांत, शरद जैन, नरेश चेयरमैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed