फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ram Janmabhoomi found, Krishna Janmabhoomi will also be found: Sadhvi Prachi

राम जन्मभूमि मिली, कृष्ण जन्मभूमि भी मिलेगी : साध्वी प्राची

Sun, 23 Jul 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi found, Krishna Janmabhoomi will also be found: Sadhvi Prachi
बिजनौर। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि हमें प्राप्त हो चुकी है, जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए। कृष्ण जन्मभूमि भी हमें मिलेगी। यह बात डॉ. साध्वी प्राची ने कही। कहा कि लाल किले की प्राचीर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संघ के अनुशासन और देशभक्ति के मिशन की प्रशंसा की थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जो देश के लिए काम किया वह इतिहास बना है।
विज्ञापन

रविवार को गीता नगरी निवासी रामदर्शन अग्रवाल के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ट्रस्ट की सदस्य डॉ. साध्वी प्राची ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह से मुक्ति मिले उसके लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने एक बहुत बड़ी पहल कर रखी है। सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश कहां हुआ। पूरा इतिहास उसके लिए साक्षी है। अच्छे लोग संगठित नहीं हो पाए हैं। चुप होकर बैठ गए। हमने अपना दायित्व नहीं निभाया तो आने वाली पीढि़यां भुगतेंगी। कहा कि श्रीकृष्ण जन्म भूमि हमारी थी हमारी रहेगी। इसके लिए लड़ाई न्यायालय के माध्यम से लड़ी जा रही है। हम श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए सभी हिंदू संगठनों को लेकर यह लड़ाई लड़ेंगे। सीमा हैदर के सवाल पर डॉ. साध्वी प्राची बोली कि भाभी अच्छी है। परंतु जांच चल रही है उसके बाद कुछ कहा जाए, तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि मथुरा न्यायालय में वाद दायर करके श्रीकृष्ण जन्म भूमि की वहां 17.3 एकड़ का स्थान राजस्व अभिलेखों से लेकर अनेकानेक दृष्टि से श्रीकृष्ण जन्म स्थान केशव कटरा नाम से अंकित है। उन्होंने बताया कि वहां पर बिजली श्रीकृष्ण जन्मस्थान के नाम से चल रही है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बारे में बताया। औरंगजेब के अत्याचार के बारे बताया। इस अवसर पर सुबोध गुप्ता, राजीव मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed