फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rajbeha's tracks and fall damaged

सुल्तानपुर रजवाहे की पटरियां और फाल क्षतिग्रस्त

Wed, 05 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rajbeha's tracks and fall damaged
हीमपुरदीपा में सुल्तापुर रजवाहे की क्षतिग्रस्त पटरियां व फॉल। - फोटो : BIJNOR
रजबहे की पटरियां व फॉल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सुल्तानपुर रजबहे की पटरियां और फाल क्षतिग्रस्त होने से रजबहे का तेज बहाव का पानी समीप के तीन गांव में कभी भी घुस सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र से सुल्तानपुर रजबहा होकर निकल रहा है। इस रजबहे से क्षेत्र के कई गांव के किसान अपनी हजारों बीघा फसल की सिंचाई करते हैं। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते गांव सब्दलपुर के निकट रजबहे की पटरियां और पांच नंबर फाल क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण रजबहे के किनारों की मिट्टी कट रही है। इस कारण गांव मिर्जापुर खादर, सब्दलपुर और रेहरा में रजबहा टूटकर पानी घुसने का अंदेशा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है विभाग ने तुरंत इस पर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण मुश्किल में पड़ जाएंगे। ग्राम प्रधान सलीम अहमद, लियाकत, यासीन, नसीम, तस्लीम आदि ग्रामीणों ने विभाग से रजबहे की मरम्मत करने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि रजबहे में फिलहाल 280 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी कम कराकर क्षतिग्रस्त पटरियों और फॉल की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed